फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lots of flowers showered during the Corona period, but with inflation the increment was forgotten

Mahendragarh-Narnaul News: कोरोनाकाल में खूब बरसाए फूल, लेकिन महंगाई के साथ वेतनवृद्धि गए भूल

Sun, 16 Apr 2023 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Lots of flowers showered during the Corona period, but with inflation the increment was forgotten
महेंद्रगढ़। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन संबंधित कर्मचारियों ने रविवार को महाराणा प्रताप चौक स्थित कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया।बैठक के दौरान सर्व सम्मति से एक मई को मजदूर दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन कृष्ण कुमार ने किया। यूनियन के प्रधान जुगेश कुमार ने कहा की सरकार ने कोरोनाकाल में तो खूब फूल बरसाए, लेकिन अब महंगाई के हिसाब से उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है। गांवों को भी शहरों की तर्ज पर साफ-सुथरा रखने के लिए ग्रामीण सफाई कर्मचारी नियुक्त किए थे, लेकिन विडंबना है कि 15 साल के बाद भी सरकार सफाई कर्मचारियों को अपना कर्मचारी नहीं मान रही है। सफाई के काम लगे कर्मचारियों के हितों में कोई काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन

बैठक के दौरान वक्ताओं ने सरकार से मांग करते हुए 28 हजार रुपये वेतन, सफाई उपकरण उपलब्ध कराने, सरपंचों द्वारा बेगार लेना बंद कराने, हाजिरी रजिस्टर सार्वजनिक जगह पर रखवाने, नियुक्ति पत्र पहचान पत्र जारी करने, 250 की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी नियुक्त करने की मांग उठाई। इसके अलावा आठ हजार रुपये वर्दी भत्ता, महिला कर्मचारी को मातृत्व लाभ देने की मांग की गई। वहीं महेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष ने कहा की ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी तथा आंदोलन तेज किया जाएगा। ईएसआई व पीएफ का पैसा कट रहा है, लेकिन बहुत से खंडों में कार्ड और रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करवाया है। कामरेड सुभाषचंद्र एडवोकेट ने कहा की एक मई दिवस मजदूर वर्ग ने इतिहास रचा की अपने हक ओर अधिकार शासक वर्ग से लड़ाई लड़कर हासिल किया, लेकिन आज सरकार आठ घंटे की जगह 12 घंटे काम काम लेकर श्रम काूननों की धज्जियां उड़ा रही है। सामाजिक सुरक्षा की पालना नहीं कर रही है। आज की बैठक में उप प्रधान मंजू देवी, हरिराम, कृष्ण कुमार, मुकेश कुमार, विजय कुमार, नाजु राम, बिजेंद्र सिंह, राजबीर, प्रमिंद्र, बंशीलाल, कृष्ण कुमार, बिल्लू, धर्मवीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed