फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lord Parshuram was well versed in Yoga, Vedas: Kanwar Singh

भगवान परशुराम योग, वेद, में पारंगत थे : कंवर सिंह

Sun, 25 May 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 25 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram was well versed in Yoga, Vedas: Kanwar Singh
फोटो संख्या:78- सतनाली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर विधायक कंवर सिंह यादव को सम्मानित करते आय
सतनाली। भगवान परशुराम वेलफेयर सोसाइटी सतनाली की ओर से दो दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन

सोसाइटी के प्रधान शिव कुमार शास्त्री ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे सतनाली क्षेत्र से सर्व समाज के लोगों ने भगवान परशुराम पार्क में कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव ने बताया कि भगवान परशुराम योग, वेद, नीति में पारंगत थे। ब्रह्मास्त्र सहित विभिन्न दिव्यास्त्रों के संचालन में भी वे पारंगत थे।
भगवान विष्णु ने उन्हें कल्प के अंत तक तपस्यारत भूलोक पर रहने का वर दिया। भगवान परशुराम किसी समाज विशेष के आदर्श नहीं हैं। वे संपूर्ण हिंदू समाज के हैं और वे चिरंजीवी हैं। विधायक ने 21 लाख रुपये परशुराम भवन बनाने के लिए राशि की घोषणा की है। धर्मबीर गोठवाल ने परशुराम पार्क में टिन शेड व स्टेज बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन

योगी वचनाई नाथ जिला पार्षद ने भी पार्क में टिन शेड बनवाने की घोषणा की। योगेश शास्त्री डिगरोता ने 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर नारनौल ब्राह्यण सभा के प्रधान आरके मेहता, महेंद्रगढ़ ब्राह्यण सभा के प्रधान दिनेश वैद्य, राजेश कौशिक अटेली, रवि सीहमा, मनोज गौतम महेंद्रगढ़, राधेश्याम शर्मा गुड़गांव, वेद प्रकाश मिश्रा, बाली शर्मा नांवां, रतन लाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed