फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lord Krishna's statue in Radha-Krishna temple disbanded, resentment among people

राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान कृष्ण की मूर्ति को किया खंडित, लोगों में आक्रोश

Mon, 25 Jan 2021 09:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
Lord Krishna's statue in Radha-Krishna temple disbanded, resentment among people
मोहल्ला खड़खड़ी में राधा-कृष्ण मंदिर में शरारती तत्वों ने कृष्ण और गोमाता की मूर्ति को रविवार की रात खंडित कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक मंदिर से निकलते दिख रहे हैं। हालांकि मंदिर से कोई सामान और कैश चोरी नहीं हुआ है। मूर्ति खंडित होने से लोगों में नाराजगी है। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला खरखड़ी में सैकड़ों साल पुराना राधा कृष्ण का मंदिर है। जिसे ठाकुर जी के मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर में राधा-कृष्ण की मूर्ति लगी हुई है। रविवार की रात करीब पौने 11 बजे तीन युवकों ने मंदिर के मेन गेट की कुंड़ी को तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद राधा-कृष्ण मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर भगवान कृष्ण की मूर्ति को तोड़ दिया। साथ ही पास रखी गो माता की मूर्ति को भी तोड़ा। सोमवार की सुबह छह बजे पुजारी नरेंद्र शर्मा ने मंदिर का दरवाजा खोला तो तीन ताले व दरवाजा टूटा हुआ मिला। मंदिर में ठाकुर जी (कृष्ण भगवान) की मूर्ति खंडित मिली। मंदिर में चोरी व अन्य कोई नुकसान नहीं है। पुजारी नरेंद्र शर्मा ने बताया की मंदिर के सामने सीसीटीवी कैमरे में तीन लोग मंदिर से निकल कर भागते हुए नजर आ रहे है। मंदिर में मूर्ति टूटने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों का कहना हैं कि आरोपियों ने लोगों की भावना को आहत किया है। स्थानीय निवासी हेमंत चौबे, संजय कौशिक, ओम प्रकाश ठेकेदार, सानू बंसल, दीपू, हेमंत आचार्य व सोनू ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन
अज्ञात तीन युवकों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपियों की पहचान की जा रही है। मौके से कोई सामान चोरी नहीं हुई है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय भगवान, जीएच पुलिस चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed