फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lord Ganesha was seated with the chants of Ganpati Bappa Moriya

Mahendragarh-Narnaul News: गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के साथ विराजमान हुए भगवान गणेश

Thu, 28 Aug 2025 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Lord Ganesha was seated with the chants of Ganpati Bappa Moriya
27jjrp03- हरिपुरा मोहल्ले में गणपति स्थापित करने के लिए लेकर पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत-आयोजक - फोटो : कांग्रेस पार्टी
झज्जर। शहर में बुधवार को गणेश चतुर्थी की धूम रही। शहरवासियों में गणेश चतुर्थी को लेकर विशेष उत्साह दिखा। श्रद्धालुओं ने गणपति जी की प्रतिमा का शृंगार कर विधिविधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

सिद्ध बाबा प्रसाद गिरी मंदिर सहित कई मंदिरों में गणेश जी को विधिविधान से स्थापित किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति मोहल्ला हरिपुरा स्थित श्रीराम मंदिर के पास समाजसेवी जगदीश गेरा के निवास पर गणेशजी की प्रतिमा पंडित पवन शर्मा की ओर से स्थापित कर पूजा-अर्चना की। इससे पूर्व श्री गणेशजी की प्रतिमा की पैदल शोभायात्रा निकाली गई, जो मेन बाजार से होते हुए जगदीश गेरा के निवास पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में श्रद्धालु घर में पधारों गजानंद जी मेरे घर में पधारों भजन पर श्रद्धालु मस्ती में झूम रहे थे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने गणपतिजी के दर्शन कर घर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। जगदीश गेरा ने बताया कि 24 वर्षों से सर्व कल्याण के लिए गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाता हैं। गणेश महोत्सव तक सायं महिला भजन मंडली एवं भक्तजनों की तरफ से भजन कीर्तन किया जाता है। प्रतिदिन मोदक का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राधेश्याम भाटिया, पंडित बनवारी लाल शर्मा, अश्वनी अरोड़ा, बिट्टू चुघ, श्याम गेरा, ललित गेरा, सुनील गेरा, शिखा चुघ, पिंकी चूघ, आशा कक्कड़, ज्योति गेरा, सुनीता गेरा, सुनीता झंडाई, सरोज नागपाल, सुषमा गाबा, सुगंधा चुघ, सुषमा संजय भाटिया, अन्नू गेरा, डॉक्टर रोहित गेरा, सुनीता कक्कड़, रिया गोयल, भूवी, ध्रुवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed