{"_id":"674a158878d6bfeabf0e5ab4","slug":"looted-car-and-cash-at-gunpoint-three-arrested-narnol-news-c-196-1-nnl1004-118670-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तमंचा सटाकर कार और नकदी लूटी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तमंचा सटाकर कार और नकदी लूटी, तीन गिरफ्तार
Sat, 30 Nov 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। जयपुर से किराये की कार से नारनौल आ रहे युवकों ने वाहन चालक की कनपटी पर तमंचा सटाकर कार और नकदी लूट कर भाग गए। इसके बाद पीड़ित ने पचेरी थाना में पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद पचेरी थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों की पहचान नारनौल क्षेत्र के बाघोत और कोरियावास निवासी के रूप में हुई है।
राजस्थान के गंगापुर सिटी के पदमपुरा तन टोडाभीम निवासी संतराम मीणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास कार है। इसे वह किराये पर चलाता है। 27 नवंबर की रात करीब दो बजे दुर्गापुर रेलवे स्टेशन पर था। इस दौरान तीन युवक आए और उन्होंने नारनौल छोड़ने के लिए कहा। जब कार चालक ने उनका नाम पता पूछा तो उन्होंने बाघोत निवासी संजय और परमजीत और तीसरे ने कोरियावास निवासी रोहित बताया। जब आरोपी नारनौल के पास पहुंचे तो कार रुकवाकर संजय ने कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इसके बाद उसे ड्राइवर सीट से नीचे उतरकर पीछे की तरफ बैठा दिया। आरोपियों ने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी। कार रोहित चलाने लग गया। इसके बाद वह भालोठ गांव के पास खेतों में उसे पटक कर कार और करीब 16 हजार रुपये लूट कर भाग गए। पचेरी थाना पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों को टीबा बसई के पास पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार व एक तमंचा बरामद किया।