{"_id":"68c06cc2a982d03f66025e44","slug":"long-distance-trains-will-soon-stop-at-three-stations-of-the-district-narnol-news-c-203-1-sroh1010-119979-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिले के तीन स्टेशनों पर जल्द होगा लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिले के तीन स्टेशनों पर जल्द होगा लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले के तीन महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों महेंद्रगढ़, सतनाली व अटेली पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की जल्द सौगात मिलेगी। मंगलवार को महेंद्रगढ़-भिवानी सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने रेल मंत्रालय में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़ी रेलवे संबंधी विभिन्न मांगों को उनके सामने रखा।
महेंद्रगढ़-भिवानी संसदीय क्षेत्र के निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि इन लंबे रूट की गाडियों के यहां ठहराव से रेल यात्रियों को ना सिर्फ सुविधा होगी बल्कि धन एवं समय की भी बचत होगी। उन्होंने बताया कि रेलमंत्री की ओर से महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव की स्वीकृति प्रदान कर चुकी है।
वहीं गाड़ी संख्या 22451-52 (बांद्रा-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस), गाड़ी संख्या 15091-92 (टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस) तथा 22949- 50 (बांद्रा -दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस ) में से किसी एक का ठहराव अटेली रेलवे स्टेशन पर करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
जबकि गाड़ी संख्या 19701- 02 (सैनिक एक्सप्रेस), गाड़ी संख्या 22471- 72 (बिकानेर दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस) तथा 14713- 14(सीकर दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस) में से किसी एक का ठहराव सतनाली रेलवे स्टेशन पर करने की स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही रेल मंत्री ने महेंद्रगढ़ जिले से संबंधित अन्य मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।
वहीं दूसरी ओर रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर एवं दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेल सेवाओं में एक सेकेंड एसी व तीन थर्ड एसी श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की स्वीकृति दी है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाडी संख्या 22471-72 बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 16 सितंबर को तथा दिल्ली सराय से 18 सितंबर को एक सेकेंड एसी व तीन थर्ड श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की स्वीकृति दी है।