फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   lock down, help for people, food, mahendragarh

फोन करते ही जरूरतमंदों के पास पहुंचेगा भोजन

Thu, 02 Apr 2020 09:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
lock down, help for people, food, mahendragarh
मोहल्ला सैनीपुरा में प्रवासियों को खाना वितरित करते श्री श्याम परिवार सेवा समिति के सदस्य - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। लॉकडाउन के समय मुसीबत में फंसे लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए सामाजिक संगठन विशेष अभियान चला रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लाखों लोग अपने घर से बाहर हैं। ऐसे लोगों के पास रहने, खाने की व्यवस्था नहीं है। सामाजिक संगठनों ने अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर एक मुठ्ठी अनाज अभियान शुरू किया है। इस दौरान सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। जरूरतमंद लोग मोबाइल नंबरों पर फोन कर भोजन मंगा सकेंगे। सामाजिक संगठन अलग अलग एरिया में खाना वितरण में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में सामाजिक श्री श्याम परिवार ने वीरवार को 800 पैकेट खाने के साथ प्रसाद के 400 पैकेट भी वितरित किए। जिसमें माता के प्रसाद के तौर पर हलवा, छोले दिया गया। समिति ने वीरवार को सतनाली मोड, माजरा चुंगी, ब्रह्मचारी रोड, रेलवे स्टेशन मोदाश्रम सहित अन्य एरिया में पैकेट बांटे। महेंद्रगढ़ शहर में भोजन के लिए प्रमोद निंबेहड़ा के मोबाइल नंबर 9991204070 पर कॉल कर सकते हैं। इस मौके पर नितिन जिंदल, मोहित बंसल, रवि, हनी छाबड़ा, बस्तीराम सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

23 परिवारों की मदद की
गांव चितलांग में सरपंच हरिओम, पीएलवी विजय सिंह के सहयोग से गांव में प्रवासी मजदूरों के 23 परिवारों को 10 किलो आटा, 5 किलो चावल, ढाई किलो सब्जी, 1 किलो चीनी सहित अन्य सामग्री प्रति परिवार के हिसाब से वितरित की गई। सरपंच हरिओम सिंह, पीएलवी विजय सिंह ने कहा कि लॉकडाउन में आप जब तक यहां रहेंगे आपका पूरा खाने पीने का खर्चा हम उठाएंगे। इस मौके पर सैनिटाइजर और मास्क भी भेंट किए। सरपंच ने कहा कि प्रवासियों को राशन की जिम्मेदारी गांव की है। ग्रामीणों से अनुरोध किया कि घर में ही रहें। बेहद जरूरी कार्य हो तो ही बाहर निकलें। अगर हम खुद ही सुरक्षित रहेंगे तो ही बचाव होगा। बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दें। गांव में कीटनाशक दवाई का छिड़काव भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलवा और सब्जी पूरी का भोजन करवाया
श्रीश्याम मित्र मंडल कनीना मंडी ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से अटेली मोड़, रेवाड़ी मोड़, गाहड़ा रोड पर झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे जरूरतमंद लोगों को हलवा और सब्जी पूरी का भोजन करवाया। इस अवसर पर मुकेश सिंगला, सज्जन सब्जी वाला, दिनेश, कृष्ण कथूरिया, संजय मित्तल, सुरेश पंजाबी, राजू, नितेश, मुकेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed