{"_id":"67fd5e5d53638fd5720d275e","slug":"local-routes-were-affected-in-mahindergarh-too-passengers-faced-problems-narnol-news-c-203-1-sroh1012-116451-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में भी लोकल रूट रहे प्रभावित, यात्रियों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में भी लोकल रूट रहे प्रभावित, यात्रियों को हुई परेशानी
Tue, 15 Apr 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ व सतनाली से रोडवेज बसों को हिसार भेजने के बाद लोकल रूटों पर यातायात प्रभावित रहा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
महेंद्रगढ़ व सतनाली से करीब 12 बसों को हिसार में आयोजित रैली के लिए भेजा गया। महेंद्रगढ़ में अटेली, सतनाली, चांगरोड, सेहलंग सहित ग्रामीण लोकल रूटों पर बसों का अभाव होने से दिनभर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
बसें न चलने के कारण यात्रियों को आधे घंटे तक जबकि अन्य रूटों पर एक घंटे तक बस का इंतजार करना पडा। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से कई रूटों पर करीब आठ बसें नहीं चलीं। लोकल रूटों पर एक-एक बसें चलने के कारण उनके अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से नारनौल, दादरी व रेवाड़ी के लिए निजी व सहकारी समिति की बसों से यात्रियों ने यात्रा की गई। बसें रैली में जाने के कारण सोमवार को यात्रियों की ज्यादा नहीं रहीं। जबकि शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की ज्यादा भीड़ देखने को मिली। सतनाली बस स्टैंड इंचार्ज विकास ने बताया कि सतनाली से हिसार, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, लौहारू रूटों पर बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए।
-- -- -- -- -- -- --
- वर्जन:
महेंद्रगढ़ व सतनाली से 12 बसों को हिसार रैली में भेजने कुछ स्थानीय रूट प्रभावित हुए थे। महाप्रबंधक के आदेशानुसार जिन रूटों पर एक-एक बसें जा रहीं थीं उन पर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए। अन्य रूटों पर अतिरिक्त बसें भेजकर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया गया।- वेदप्रकाश, इंचार्ज, बस स्टैंड महेंद्रगढ़