फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lives in danger due to hanging electric wire, no action taken even after 15 days

Mahendragarh-Narnaul News: लटकते बिजली तार से खतरे में जान, 15 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Thu, 09 Oct 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 09 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Lives in danger due to hanging electric wire, no action taken even after 15 days
फोटो 22गांव सलीमपुर के किसान सुभाष के खेत में लटकते बिजली के तार। संवाद
मंडी अटेली। गांव सलीमपुर के किसान के खेतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार अब खतरनाक बन चुके हैं। किसान सुभाष ने बिजली विभाग को 15 दिन पहले खेत के ऊपर लटकते तारों की शिकायत दी थी लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विभागीय लापरवाही के कारण किसान हर दिन डर के साये में खेतों में काम करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

किसान सुभाष ने बताया कि उनके खेत के ऊपर से गुजरने वाले बिजली के तार इतने नीचे लटक रहे हैं कि ट्रैक्टर और अन्य कृषि यंत्रों को खेत में ले जाना मुश्किल हो गया है। कई बार तार ट्रैक्टर की छत से टकराने की स्थिति में आ जाते हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। किसान ने कहा कि अगर समय रहते इन तारों को ठीक नहीं किया गया तो कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के एसडीओ को लिखित शिकायत दिए हुए 15 दिन से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन अब तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। किसान ने यह भी कहा कि सिर्फ उनके खेत ही नहीं, बल्कि उनके प्लाट की भी यही स्थिति बनी हुई है। किसान ने इस समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। इस मामले में एसडीओ दीपक कुमार ने बताया कि विभाग को शिकायत प्राप्त हुई है और समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed