फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Liquor was being served in hotel without license, case registered against owners

Mahendragarh-Narnaul News: बिना लाइसेंस होटल में पिलाई जा रही थी शराब, मालिकों पर केस दर्ज

Mon, 29 Apr 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 29 Apr 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Liquor was being served in hotel without license, case registered against owners
नारनौल। आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार देर रात चार होटलों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां बिना लाइसेंस के लोगों को शराब पिलाई जा रही थी। पुलिस ने होटल मालिकों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

नारनौल में आबकारी विभाग व हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की टीम ने शनिवार देर रात दो होटल की जांच की। इस दौरान दोनों होटलों पर अवैध रूप से लोगों को बैठाकर शराब पिलाई जा रही थी। दोनों होटल मालिकों के पास होटल में शराब पिलाने का लाइसेंस व परमिट नहीं था। शनिवार रात करीब साढे 9 बजे आबकारी निरीक्षक दिनेश कुमार व हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो नारनौल की संयुक्त टीम ने रेवाड़ी रोड स्थित फर्स्ट प्वाइंट चिकन पैलेस पर औचक निरीक्षण किया। होटल में 4 अलग-अलग दो झोपड़ी बनाई हुई है। इसमें करीब 12 लोग बैठकर शराब का पी रहे थे। काउंटर पर बैठे होटल मालिक सतेंद्र यादव से शराब पिलाने का लाइसेंस मांगा तो वह दिखा नहीं सका।
विज्ञापन

उधर कादीपुरी रोड नारनौल में अवैध रूप से शराब परोसने पर मामला दर्ज किया गया है। शनिवार देर रात आबकारी निरीक्षक आशुतोष व एएसआई उमेद सिंह ने मटन अरोमा होटल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान होटल संचालक कमल नीरपुर मौके पर मौजूद था। होटल संचालक की उपस्थिति में उक्त होटल पर शराब परोसी जा रही थी। इस दौरान कमल से शराब परोसने की अनुमति देने वाला लाइसेंस पेश करने के लिए कहा गया तो वह दस्तावेज पेश नही कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी अटेली।
कस्बे के ग्रीन पार्क व शेर ए पंजाब होटल पर आबकारी व अटेली पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को शराब पीने वालों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने होटल मालिकों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
कस्बे के ग्रीन पार्क होटल में 15 अलग-अलग झोपड़ी में करीब 30 लोग बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे व होटल मालिक द्वारा चखना परोसा जा रहा था। होटल मालिक संदीप से शराब परोसने के लिए लाइसेंस मांगा तो उसके पास लाइसेंस नहीं था। होटल में बियर की 6 बोतल भी बरामद की गईं।

नारनौल रेवाड़ी रोड पर बने अटेली में शेर ए पंजाब होटल पर शाम साढ़े 7 बजे संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया तो वहां अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी। पुलिस ने होटल मालिक इंद्रजीत से शराब पिलाने का आबकारी लाइसेंस मांगा तो होटल मालिक के पास लाइसेंस नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed