{"_id":"58ac899d4f1c1b9954b247a2","slug":"light-shopkeeper-death-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से दुकानदार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की पुस्तक गली स्थित सत्यनारायण मंदिर के नजदीक दुकान में रखे डी-फ्रीजर में दौड़ रहे करंट से अनभिज्ञ एक दुकानदार द्वारा छू लेने से मौत हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस के अनुसार मोहल्ला मिश्रवाड़ा निवासी 42 वर्षीय बहादुर शर्मा ने पुस्तक गली स्थित सत्यनारायण मंदिर के पास हलवाई की मिठाई की है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह दुकान के अंदर रखे डी-फ्रीजर से कुछ सामान निकाल रहा था कि फ्रीजर में अचानक करंट आ गया जिससे दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर आस-पास के दुकानदार एकत्रित हुए और उसके परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे नागरिक अस्पताल में भिजवाया जहां पुलिस ने मृतक के भाई दलीप शर्मा के ब्यान पर कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।