फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Light fog in the morning, beneficial for crops

महेंद्रगढ़-नारनौल: सुबह छाया हल्का कोहरा, फसलों के लिए लाभदायक

Tue, 14 Feb 2023 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 14 Feb 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Light fog in the morning, beneficial for crops
महेंद्रगढ़। पिछले एक सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान में 4.2 डिग्री और अधिकतम तापमान में 5.9 डिग्री की गिरावट आने से किसानों ने राहत की सांस ली है। सोमवार को 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने दोबारा सर्दी का अहसास करा दिया। दिनभर खिली चटख धूप भी सर्द हवाओं के सामने बेअसर रही।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान तापमान 12.1 व अधिकतम 28.1 डिग्री तक पहुंचने के कारण फसलों में तेजी से नमी की मात्रा कम हो रही थी। किसान भी गेहूं एवं सरसों की फसलों में तेजी से सिंचाई कर रहे थे। पिछले दो दिनों से सुबह हल्के कोहरे के साथ दिन की शुरूआत हो रही है। कोहरे से फसलों में भी नमी की मात्रा उचित रखने में मदद मिल रही है। जिला की प्रमुख फसल सरसों इस समय पकाई की ओर अग्रसर है जबकि गेहूं में भी बालियां आनी शुरू हो गई। हालांकि गत जनवरी माह में दो चरण में जमे सात दिन के पाले ने सब्जियों की फसलों को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा दिया था। वहीं सरसों की फसल भी प्रभावित हुई है। इस बार सरसों का उत्पादन भी प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है। किसान इस समय सरसों व गेहूं की तेजी से सिंचाई में जुटे हुए हैं। अगेती सरसों की फसलों में दाना पकना आरंभ हो गया है।
विज्ञापन

जिले में यह है फसलों की स्थिति
फसल रकबा एकड़ में
सरसों - 225275
गेहूं - 80850
जौ - 575
चना - 10550
मटर - 1425
पशुचारा - 400
टमाटर - 50
मिर्ची - 50
आलू - 38
टिंडा - 50
तरबूज-खरबूजा- 50
----------
- पिछले एक सप्ताह के दौरान यह रहा तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
मंगलवार 27.8 11.5
बुधवार 24.2 6.6
वीरवार 23.7 7.2
शुक्रवार 28.1 11.6
शनिवार 27.9 12.1
रविवार 26.2 6.2
सोमवार 21.9 7.3
----------
- आगामी दो दिनों में बढ़ सकता है तापमान:
कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ के मौसम विशेषज्ञ डॉ. दिवेश चौधरी ने बताया कि आगामी दो दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 29 व न्यूनतम 8 से 14 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं 7 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय अगेती सरसों पकाई की ओर है तथा गेहूं में बालियां आनी शुरू हो गई हैं। आगामी दो सप्ताह तक अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री रहा तो गेहूं का दाना पूर्णरूप से विकसित हो पाएगा। इससे अधिक तापमान होने पर दाना कुछ प्रभावित हो सकता है। गेहूं में अभी बालियां बनी शुरू हुई हैं। करीब दो सप्ताह में दाना बनना शुरू होगा। अगेती सरसों 20 दिनों में पककर तैयार हो जाएगी। इस समय मौसम दोनों ही फसलों के लिए अनुकूल है।
-डॉ. रमेश कुमार, वरिष्ठ संयोजक केवीके महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed