फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Letter given to release Panchayat land from mining operators

Mahendragarh-Narnaul News: माइनिंग संचालकों से पंचायती जमीन छुड़वाने के लिए दिया पत्र

Fri, 06 Oct 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 06 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Letter given to release Panchayat land from mining operators
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने जाते ग्राम बीगोपुर में नवयुवक मंडल के सदस्य।
नांगल चौधरी। नवयुवक मंडल बिगोपुर के सदस्यों ने बैठक पंचायत भवन में की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान हेमंत शर्मा ने की। उपरोक्त बैठक में सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि क्रशर जोन में माइनिंग संचालकों ने जो अवैध कब्जा कर रखा है, उसे मुक्त करवाया जाए। उन्होंने कहा कि डीसी को ज्ञापन सौंपकर पंचायती भूमि की पैमाइश करवाकर उसे खाली करवाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि बीगोपुर व बखरीजा गांव की पंचायती भूमि के 127, 128, 129, 130 पर क्रशर जोन के सभी माइंस संचालकों ने अवैध रास्ता बनाकर कब्जा करने की कोशिश में सारे हरे पेड़, पौधों को नष्ट कर दिया। ओवरलोड वाहन लापरवाही व गफलतबाजी से चलाते हैं। ग्रामीणों द्वारा बोलने पर धमकी देते हैं। पंचायत अपने स्तर पर अनेंक बार हल्का गिरदावर से पैमाइश का आग्रह कर चुकी है। इसके बाद नवयुवक मंडल के सदस्य उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने के लिए गए और ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर विकास यादव, संदीप, देवदत्त, आशीष, प्रशांत, अविनाश, पवन, सोनू शर्मा, दीपक शर्मा, राहुल, सोनू, रवि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed