{"_id":"68754b77b8e85a7c28088d18","slug":"leopard-seen-in-golwa-gangutana-people-in-panic-narnol-news-c-196-1-nnl1004-127121-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गोलवा-गंगूताना में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गोलवा-गंगूताना में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत
विज्ञापन
फोटो 7झाड़ियों में छुपा हुआ तेंदूआ।संवाद
नांगल चौधरी(नारनौल)। उपमंडल क्षेत्र के गोलवा-गंगूताना रोड के पास बीती रात को करीब 10 बजे एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। रविवार देर शाम कुछ ग्रामीणों ने सड़क के पास झाड़ियों में तेंदुए की हलचल देखी और इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी।
तेंदुआ कुछ ही दूरी पर बैठा था और राहगीरों की आहट पर झाड़ियों में छिप गया। लोगों ने तुरंत गांव में सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी देखी गई हो। लगभग दो साल पहले भी इसी इलाके में तेंदुआ देखा गया था जिसने अलग-अलग मौकों पर करीब 20 बकरियों को अपना शिकार बना लिया था।
उस समय भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आया था। अब दोबारा से तेंदुआ दिखाई देने से आसपास के गांवों में भय का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार नांगल चौधरी के गांव गोलवा व गंगूताना गांव के रास्ते कांग्रेसी नेता राजा राम गोलवा रात के करीब 10 बजे अपने गांव गोलवा जा रहे थे। इसी दौरान रोड के समीप झाड़ियों में एक तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ दिखाई देने पर उन्होंने इसका वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने गांव व अन्य सोशल मीडिया ग्रुप में इस वीडियो को डालकर लोगों को तेंदुए के बारे में सचेत किया। तेंदुए को सड़क किनारे से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने भी देखा जिसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ कर जंगल में छोड़ा जाए ताकि जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
वन विभाग की अपील- रात में अकेले बाहर न निकलें
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे रात को अकेले बाहर न निकलें और सतर्क रहें। गोलवा गांव के आसपास राजस्थान की सीमा लगती है जहां वन्य क्षेत्र व पहाड़ियां हैं। इसमें विभिन्न प्रकार के वन्य जीव रहते हैं। तेंदुआ दिखाई देने के बाद अब किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं।
वर्जन:
गांव गोलवा के आस-पास पहाड़ व जंगल है। इस क्षेत्र में अनेक वन्य जीव रहते हैं और कई बार विचरण करते हुए आस-पास के गांव में आ जाते हैं। गांव गोलवा-गंगूताना सहित आसपास गांवों के लोगों को सूचित कर दिया गया है। वहीं वन विभाग की टीम सतर्क है और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। -रजनीश यादव, वन राजिक अधिकारी, वन विभाग नारनौल