फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   legal, helpline, panel

लीगल हेल्पलाइन के लिए वकीलों का बनाया पैनल

Mon, 28 Mar 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 28 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशानुसार नारनौल न्यायिक कांप्लेक्स के फ्रंट ऑफिस व लीगल सर्विस हेल्पलाइन पर अप्रैल से जून माह तक छह एडवोकेट का पैनल बनाया गया है।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनमोल सिंह नैय्यर ने बताया कि अप्रैल माह में एडवोकेट विजय कुमार और एडवोकेट प्रवीण कुमारी, मई  में एडवोकेट सुधीर कुमार सैन व एडवोकेट प्रदीप कुमार, जून में एडवोकेट अजय पांडे और एडवोकेट विजय कुमार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में सुबह 9:30 से शाम 5 बजे तक लोगों को कानूनी सहायता व जानकारी देने के  लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा कोई भी नागरिक यहां पर मौजूद हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 पर भी संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन


इसी प्रकार शहर के खरकड़ी मोहल्ला स्थित अंध विद्यालय में 6 अप्रैल को एडवोकेट भूपसिंह, 27 को  एडवोकेट अनिल मलिक, 11 मई को एडवोकेट सुरेश कुमार और 25 मई को एडवोकेट वीरेंद्र सिंह और 15 जून को एडवोकेट विकास हुडीनवाल, 29 जून को सुरेश कुमार एडवोकेट दोपहर बाद 3.30 बजे दौरा करेंगे।इसके अलावा मनरेगा के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 6 अप्रैल को गांव गुवानी में एडवोकेट एसएस सुरेडिया व पीएलवी गीता, 11 मई को श्यामपुरा में एडवोकेट  सुरेश कुमार व पीएलवी प्रीतम सिंह, गांव सलूनी में 15 जून को एडवोकेट वीरेंद्र सिंह व संजय हुडिना सुबह 11 बजे लोगों को मनरेगा योजना के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन


वहीं पीसी व पीएनडीटी एक्ट के बारे में विशेष कैंप लगाने का कार्यक्रम भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के ओर से जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार 10 अप्रैल को गांव कांटी में एडवोकेट भगवान सिंह व वालंटियर संदीप, 24 अप्रैल को गांव खतरीपुर में एडवोकेट एसएस सुरेडिया व वालंटियर प्रीतम, 8 मई को गांव खामपुरा में एडवोकेट कंवर सिंह व नरेश कुमार  वालंटियर, 22 मई को गांव आजमनगर में एडवोकेट भूपसिंह व वालंटियर संजय  कुमार, 12 जून को मंडलाना में एडवोकेट वीरेंद्र सिंह व वालंटियर शत्रुघ्न तथा 26 जून को कांव कारिया में एडवोकेट सुरेश कुमार व वालंटियर गीता सुबह 10 बजे से विशेष कानूनी साक्षरता कैंप लगातार पीसी व पीएनडीटी एक्ट के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed