{"_id":"6aea339f9a702343f4050f54","slug":"legal-aid-will-now-reach-every-doorstep-villagers-will-be-informed-about-their-rights-narnol-news-c-196-1-nnl1010-147403-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अब घर-घर पहुंचेगी कानूनी मदद, ग्रामीणों को बताएंगे उनके अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अब घर-घर पहुंचेगी कानूनी मदद, ग्रामीणों को बताएंगे उनके अधिकार
विज्ञापन
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गांव छिलरो में विशेष कानूनी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नालसा के जमीनी स्तर पर महा अभियान (चरण-दो) के तहत नवंबर से दिसंबर तक ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने बताया कि पैनल एडवोकेट और वॉलिंटियर घर-घर जाकर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, मजदूरों और अन्य ग्रामीणों से संपर्क कर रहे हैं। उन्हें सरल भाषा में कानूनी अधिकारों और योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक मुफ्त कानूनी सहायता पहुंचाना है। जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में भी मदद की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
इन योजनाओं की मिलेगी जानकारी
अभियान के दौरान नालसा की शिक्षा योजना, स्पृहा योजना, वीर परिवार सहायता योजना, डॉन (नशा मुक्ति) योजना और संवाद (मध्यस्थता) योजना के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों, एसिड हमला पीड़ितों, मानव तस्करी पीड़ितों और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए संचालित कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।