फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   LeavinLeaving loneliness behind, the elderly are living life amidst companions.g loneliness behind, the elderly are living life amidst companions.

Mahendragarh-Narnaul News: अकेलेपन को पीछे छोड़, साथियों के बीच जिंदगी जी रहे बुजुर्ग

Fri, 21 Aug 2026 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
LeavinLeaving loneliness behind, the elderly are living life amidst companions.g loneliness behind, the elderly are living life amidst companions.
फोटो नंबर-16वरिष्ठ नागरिक संगठन कार्यालय में बैठकर विचार साझा करते बुजुर्ग। संवाद
नारनौल। उम्र बढ़ने के साथ कई बुजुर्ग अकेलेपन से घिर जाते हैं। ऐसे में सेठ गणेशीलाल जैन मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहारा बना हुआ है। ट्रस्ट ने मुख्य किला रोड स्थित बहन मिश्री देवी आश्रम में वरिष्ठ नागरिक संगठन को निशुल्क कार्यालय उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन

यह कार्यालय अब केवल बैठने की जगह नहीं, बल्कि बुजुर्गों के लिए आपसी बातचीत और सहयोग का केंद्र बन गया है। रोजाना करीब 15 से 20 वरिष्ठ नागरिक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक यहां समय बिताते हैं। वे बातचीत, हंसी-मजाक और अनुभव साझा करते हैं। कार्यालय में पुस्तकालय, धार्मिक पुस्तकें, समाचार पत्र और टीवी की सुविधा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा हैं और ट्रस्ट के संरक्षक अजीत प्रकाश जैन हैं। संगठन में 143 सदस्य हैं। हर माह बैठक में बुजुर्ग अपनी समस्याएं रखते हैं। पारिवारिक परेशानी होने पर ट्रस्ट और संगठन मिलकर मदद करते हैं। समय-समय पर वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान समारोह भी आयोजित किए जाते हैं। ट्रस्ट और संगठन का उद्देश्य बुजुर्गों को सुविधाओं के साथ अपनापन, सम्मान और सामाजिक जुड़ाव उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स-
ट्रस्ट की ओर से वरिष्ठ नागरिक संगठन को वर्ष 2008 में कार्यालय भवन उपलब्ध कराया गया था। इसके अलावा बुजुर्गों के लिए अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं। संगठन हर परेशान बुजुर्ग की समस्या के समाधान के लिए प्रयास करता है।-दुलीचंद शर्मा, प्रधान, वरिष्ठ नागरिक संगठन
बाक्स-
वरिष्ठ नागरिक एक साथ बैठकर विचार साझा कर सकें, इसके लिए ट्रस्ट के साथ संगठन भी अपनी भूमिका निभा रहा है। दोनों संस्थाएं बुजुर्गों की सेवा के लिए समर्पित हैं।-बीएल सैनी, सदस्य, वरिष्ठ नागरिक संगठन
बाक्स-
वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान देने के लिए हर वर्ष मकर संक्रांति पर सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य बुजुर्गों के अनुभव और योगदान को सम्मान देना है।-मुखराम सैनी, सदस्य, वरिष्ठ नागरिक संगठन

बाक्स-
वरिष्ठ नागरिकों की सेवा और सम्मान के लिए ट्रस्ट पूरी तरह समर्पित है। इसी उद्देश्य से संगठन के साथ यह सेवा प्रकल्प चलाया जा रहा है। बुजुर्ग एक साथ बैठ सकें और उन्हें अकेलापन महसूस न हो, इसी सोच के साथ संगठन को भवन उपलब्ध कराया गया है।-अजीत प्रकाश जैन, संरक्षक, सेठ गणेशीलाल जैन मेमोरियल ट्रस्ट, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed