फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Leave of firemen cancelled in Mahendragarh

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में फायरकर्मियों की छुट्टियां रद्द

Fri, 17 Oct 2025 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Leave of firemen cancelled in Mahendragarh
फोटो संख्या:61- मोदाश्रम के नजदीक दमकल केंद्र में खडे़ अ​​ग्निशमन वाहन--संवाद - फोटो : reasi news
महेंद्रगढ़। दिवाली के मद्देनजर अग्निशमन विभाग ने कमर कस ली है। संभावित घटनाओं से निपटने के लिए कर्मियों की छुट्टियां 20 अक्तूबर तक रद्द कर दी गई हैं। अब केवल आपातकालीन स्थिति में ही किसी कर्मचारी को अवकाश मिल सकेगा।
विज्ञापन

कनीना व महेंद्रगढ़ में दमकल विभाग के 28 कर्मचारी 24 घंटे सेवाएं देंगे। महेंद्रगढ़ में 21 व कनीना में सात कर्मचारी की ड्यूटी रहेगी। दोनों केंद्रों पर आग बुझाने वाली तीन गाड़ियां व एक बाइक शामिल है। कर्मचारी 19 से 21 अक्तूबर तक तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

दमकल कर्मचारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मोदाश्रम के नजदीक स्थित दमकल विभाग के पास दो गाड़ियां, एक फायर बाइक के साथ दमकल अधिकारी सहित 21 कर्मचारी तैनात हैं। दो शिफ्टों में कर्मचारी ड्यूटी देंगे। दोनों शिफ्टों में दस-दस कर्मचारी तैनात रहेेंगे। विभाग की ओर से सभी कर्मचारी किसी भी आपात स्थिति के से निपटने के लिए 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग हीं इसी वर्ष शुरू किए गए गांव चेलावास के दमकल केंद्र पर एक गाड़ी व सात कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। महेंद्रगढ़ व सतनाली खंड के 106 तथा कनीना खंड में 58 गांवों में किसी भी आगजनी की घटना पर काबू पाने के लिए दो दमकल केंद्रों पर चार गाड़ियां व 28 कर्मचारी ही हैं। उन्होंने बताया कि दिवाली पर आतिशबाजी खुले स्थान पर करें।

----------
वर्जन...
सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। कहीं भी आगजनी की घटना होने पर सूचना दें। त्योहारी सीजन पर सभी सावधानी बरतें। - संजय कुमार, एलएफएम, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed