फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Leaking roofs, crumbling walls... government operations housed in dilapidated buildings.

Mahendragarh-Narnaul News: टपकती छतें, कमजोर दीवारें...पुराने भवनों पर टिका सरकारी कामकाज

Sat, 11 Jul 2026 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Leaking roofs, crumbling walls... government operations housed in dilapidated buildings.
फोटो नंबर-13नागरिक अस्पताल के पुराने भवन की जर्जर हुई दीवरों के नीचे से गुजरते लोग। संवाद
नारनौल। मानसून शुरू होते ही शहर के जर्जर भवनों को लेकर सुरक्षा की चिंता बढ़ गई है। नगर परिषद सहित कई सरकारी विभागों के पुराने भवनों में कर्मचारी आज भी काम करने को मजबूर हैं। इन भवनों में बरसात के दौरान छतों से पानी टपकने, दीवारों में कमजोरी और जलभराव जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद परिसर में एक्सईएन कार्यालय के साथ बने कई कमरों की हालत काफी खराब है। बरसात के दौरान छत से पानी टपकता है जबकि दीवारें भी कमजोरी हो गई हैं। इसके बावजूद कर्मचारी इन्हीं कमरों में बैठकर कार्य करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कई बार तेज बारिश होने पर कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय तक में पानी भर जाता है। इसी प्रकार नागरिक अस्पताल का पुराना भवन भी लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। भवन की पिछली दीवारें काफी कमजोर हो चुकी हैं और कई बार अंदर व बाहरी दीवारों के हिस्से गिर चुके हैं। बरसात के मौसम में यहां किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंघाना रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय के कुछ पुराने भवनों की स्थिति भी चिंताजनक है। बारिश के दिनों में कर्मचारियों को असुविधा के साथ-साथ सुरक्षा का डर भी सताता है। वहीं महिला आईटीआई के पास स्थित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कार्यालय का भवन भी वर्षों पुराना हो चुका है। यहां बरसात में कमरों की छत से पानी टपकता है।
बॉक्स:

नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में काफी मरम्मत कराई जा चुकी है। छत से पानी टपकने की समस्या को लेकर फिलहाल काम चल रहा है। बीच में काम बंद हो जाने के कारण बाहर के काम में कुछ देरी हुई, वैसे इस पुराने भवन का पूरा कार्य करवाया जाना है जो अब फिर से शुरू भी हो चुका है।-डॉ. आशा शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक नागरिक अस्पताल, नारनौल


बॉक्स:

नगर परिषद का पूरा भवन नया बनना है, जिसके बाद यहां के सभी कार्यालय एक छत के नीचे आ जाएंगे। नए भवन बनाने की प्रक्रिया गति पर है जैसे ही अप्रूवल आएगी जल्द इसका काम शुरू करवाया जाएगा।-रणबीर सिंह, डीएमसी नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article