फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Laxmi Rajput stood first in essay writing competition

Mahendragarh-Narnaul News: निबंध लेखन प्रतियोगिता में लक्ष्मी राजपूत रही प्रथम

Thu, 28 Aug 2025 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Laxmi Rajput stood first in essay writing competition
फोटो संख्या:68- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्स लेते विद
कनीना। खंड स्तरीय कार्यक्रम बुधवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद गुरुग्राम की ओर से हिंदी पखवाड़ा का आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने किया। कार्यक्रम में कलस्टर से 150 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। खंड स्तर के विजेता जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य नरेश कुमार ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा के इस युग में ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं बेहतरीन प्रदर्शन करके आगे आ रही हैं। इन प्रतियोगिताओं से भविष्य की प्रशासनिक नौकरियों के लिए होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए रोड मैप तैयार किया जा रहा है। इस अवसर पर सात प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें 4 से 5, 6 से 8 तथा 9 से 12 कक्षा वर्ग शामिल है।
विज्ञापन

प्राथमिक वर्ग में निबंध लेखन प्रतियोगिता में मॉडल स्कूल कनीना की लक्ष्मी राजपूत प्रथम, इसराना के रवि द्वितीय व प्राथमिक स्कूल पाथेड़ा की आशिका तृतीय रही। वहीं 6 से 8 वर्ग में पोता स्कूल की दिव्या प्रथम। नांगल मोहनपुर की राशि द्वितीय व गोमला की पलक तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 से 12 वर्ग में कनीना की रितिका प्रथम, गूढा की मुस्कान द्वितीय रही। दृश्य घटना वर्णन में धनौंदा से तनीषा प्रथम, मॉडल स्कूल से नीतीश द्वितीय रहा। स्वरचित कहानी लेखन में प्राथमिक वर्ग में विपिन बूचावास प्रथम रहा। मिडिल वर्ग में नांगल मोहनपुर की आस्था तथा वरिष्ठ वर्ग में भड़फ से दीपांशु प्रथम रहे। 9 से 12 वर्ग में सौंदर्य का विश्व में ककराला कि शिवानी प्रथम। भड़फ से दीपांशु द्वितीय। नारा लेखन प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में सुंदरह स्कूल की खुशी प्रथम, भड़फ के गौरव द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed