{"_id":"68dd88211c29a630a40ba70f","slug":"laxman-fell-unconscious-after-being-hit-by-the-shakti-arrow-narnol-news-c-196-1-nnl1003-130464-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शक्ति बाण लगते ही मूर्छित हो गए लक्ष्मण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शक्ति बाण लगते ही मूर्छित हो गए लक्ष्मण
Thu, 02 Oct 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-04चांदुवाड़ा की रामलीला में लक्ष्मण मूर्छित होने के बाद हवा में चार फुट उपर दिखाकर
नारनौल। श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट चांदुवाडा की रामलीला में विभीषण शरणागति, रावण-अंगद संवाद व लक्ष्मण शक्ति लीला का मचन हुआ।
लीला में दिखाया गया कि रावण द्वारा अपमानित किए जाने पर विभीषण प्रभु श्रीराम की शरण में आते हैं। राम नल-नील से सेतु निर्माण कराते हैं और युद्ध से पूर्व पूजन के लिए रावण को ही पुरोहित के रूप में आमंत्रित करते हैं। धर्म का पालन करते हुए रावण राम-सीता का यज्ञ संपन्न कर उन्हें विजयी होने का आशीर्वाद देता है।
इसके बाद लंका पर चढ़ाई होती है। इसमें लक्ष्मण शक्ति की लीला के दौरान मेघनाद व लक्ष्मण के संवाद ने दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी। मेघनाद लक्ष्मण पर दिव्य शक्ति का प्रयोग कर उन्हें मूर्छित कर देता है। तत्पश्चात सुषेण वैद्य के कहने पर हनुमान संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण के प्राण बचाते हैं। रामलीला में मुख्य अतिथि एक्सईएन संदीप कुमार व मधुर गर्ग रहे जबकि अध्यक्षता नवीन गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटेरियन पवन गुप्ता, बबीता गुप्ता, डॉ. दिनेश शर्मा, नरेश गोगिया, सुचेता गोगिया, अनिल गोयल, बद्री प्रसाद गर्ग आदि रहे।