फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lawyers took out a funeral procession of the police administration's effigy.

Mahendragarh-Narnaul News: वकीलों ने पुलिस प्रशासन के पुतले की शवयात्रा निकाली

Mon, 22 Sep 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 22 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Lawyers took out a funeral procession of the police administration's effigy.
फोटो 6महावीर चौक तक पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और शव यात्रा निकालते वकील।संवाद
नारनौल। दो अधिवक्ताओं से मारपीट करने के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में अधिवक्ताओं ने सोमवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के पुतले की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। इसके बाद महावीर चौक पर पुतले का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

मामले को लेकर जिलेभर में वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा। इससे पहले 15 सितंबर को वकीलों ने लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकालकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था।
बार एसोसिएशन के प्रधान संतोख सिंह यादव ने बताया कि 9 सितंबर को एडवोकेट दिनेश कुमार अपने केस की पैरवी करने के लिए न्यायालय उपमंडल अधिकारी नारनौल में करीब दो बजे मौजूद थे।
विज्ञापन

इस दौरान न्यायालय के अंदर एक व्यक्ति ने एडवोकेट दिनेश कुमार के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। इसके बारे में महाबीर चौकी में भी शिकायत दी गई थी। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 24 अप्रैल को एडवोकेट शादीराम जब कोर्ट से अपने घर जा रहा थे तो रास्ते में तीन व्यक्तियों ने रास्ता रोक कर मारपीट व छीना झपटी की। इस घटना के चार माह बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
तीसरी घटना नारनौल कोर्ट मोड पर पीएनबी के सामने हुई जिसमें हादसे में वकील घायल हो गए। इस हादसे के बाद अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके चलते वकीलों में रोष बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि इसको लेकर एसपी से मुलाकात कर चुके हैं। वहीं वर्क सस्पेंड भी रख चुके हैं लेकिन इसके बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को धीमा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed