फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lavesh won gold and silver medals in gymnastics and taekwondo

Mahendragarh-Narnaul News: लवेश ने जिम्नास्टिक व ताइक्वांडो में जीते स्वर्ण और रजत पदक

Sun, 29 Sep 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 29 Sep 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Lavesh won gold and silver medals in gymnastics and taekwondo
फोटो संख्या:69- मेडल के साथ   गांव माधोगढ़ निवासी लवेश शर्मा उर्फ छोटा टाइगर --स्रोत- स्वयं
महेंद्रगढ़। गांव माधोगढ़ निवासी लवेश शर्मा उर्फ छोटा टाइगर ने 22 से 24 सितंबर को नासिक में जिम्नास्टिक एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लवेश ने स्वर्ण पदक और सिल्वर पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

जिन्होंने अपनी छोटी सी उम्र में मेहनत एवं लगन से देश में जिम्नास्टिक एवं ताइक्वांडो में बेहतरीन प्रदर्शन किया। पिता मनोज शर्मा, दादा जगदीश प्रसाद शर्मा निवासी माधोगढ़ ने बताया कि लवेश शर्मा ने बचपन से ही अपने शरीर को इस तरह से ढाल लिया है कि वह जिम्नास्टिक व ताइक्वांडो में परफेक्ट है। उनके प्रशिक्षण में उनके सर्वप्रथम गुरु उनके पिता मनोज शर्मा है। फिल्म इंडस्ट्रीज के मशहूर अभिनेता टाइगर श्रॉफ का पूरा योगदान है। समाजसेवी सूर्य प्रकाश कौशिक ने बताया कि लवेश ने छोटी सी उम्र में इतना कमाल कर दिया कि प्रतियोगिता में उन्होंने 10 से ज्यादा पदक लेकर एशिया व भारत में अपना नाम दर्ज करवा दिया है। लवेश की उम्र केवल पांच साल है। उसकी सुबह की शुरुआत ताइक्वांडो प्रशिक्षण से होती है और दिन की समाप्ति शाम को जिम्नास्टिक प्रशिक्षण के साथ होती है।
विज्ञापन

उनके पिता मनोज शर्मा जिन्होंने अभिनेता बनने की उनकी यात्रा में कौशल सीखा था। लवेश के पहले शिक्षक रहे हैं। जिन्होंने उन्हें कोविड के समय में ताइक्वांडो और जिम्नास्टिक दोनों की बुनियादी प्रशिक्षण शुरू करने में मदद की। अपने अब तक के सफर में लवेश ने दस रिकॉर्ड बनाए हैं जिनमें से पांच इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2023, 2024 में शामिल हैं। लवेश की मां रितिका शर्मा ने हर समय उसके पोषण, नींद और स्वास्थ्य का ख्याल रखने में पालन-पोषण की भूमिका निभाई। यह रिकॉर्ड 4 साल की उम्र में बनाए गए थे। जब बाकी बच्चे स्कूलों में अपना नाम दर्ज कराकर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी यात्रा शुरू करते हैं। लवेश पहले ही भारत और एशिया में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। इस बात को लेकर महेंद्रगढ़ शहर में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या:69- मेडल के साथ   गांव माधोगढ़ निवासी लवेश शर्मा उर्फ छोटा टाइगर --स्रोत- स्वयं

फोटो संख्या:69- मेडल के साथ   गांव माधोगढ़ निवासी लवेश शर्मा उर्फ छोटा टाइगर --स्रोत- स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed