फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Last farewell to nayak Arun Kumar with moist eyes

महेंद्रगढ़-नारनौल: नायक अरुण कुमार को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Mon, 13 Feb 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 13 Feb 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Last farewell to nayak Arun Kumar with moist eyes
गांव ककराला में शहीद को अंतिम सलामी देते परिजन---संवाद
कनीना। उपमंडल के गांव ककराला के ग्रामीणों ने रविवार को नायक अरुण कुमार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। विधायक सीताराम यादव, तहसीलदार नवनीत कौर, शहर थाना प्रभारी ब्रह्मजीत ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मृतक अरुण कुमार के चचेरे भाई नरेश कुमार ने बताया कि अरुण कुमार 11 कुमाऊं रेजिमेंट में नायक के पद पर तैनात थे और 20 दिन की छुट्टी के साथ अरुणाचल प्रदेश यूनिट से अपने गांव ककराला में आए हुए थे। शनिवार को खेत में लाइन बदलते समय बिजली की लाइन को पाइप छूने से करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सैनिक के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ अस्पताल भिजवा दिया गया। यहां से उनके शव का पोस्टमार्टम करवा पूरे सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन

मृतक के पिता राज सिंह ने बताया कि उसका बेटा अरुण कुमार 11 कुमाऊं रेजिमेंट में अरुणाचल प्रदेश यूनिट में सेवाएं दे रहे थे। जो इस समय घर पर छुट्टी लेकर आया हुआ था। शनिवार को जो करीब 12:30 बजे खेत में लाइन बदलने के लिए गया था। जहां पर लाइन बदलते समय उसका पाइप बिजली के तारों के संपर्क में आने से करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार को 11 कुमाऊं रेजिमेंट में अरुणाचल प्रदेश यूनिट के सैनिकों एवं ग्रामीणों ने पूरे सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की। उनकी अंतिम यात्रा एक फोर व्हीलर के शव को रख बैनर लगाकर शहीद के नारों के साथ श्मशान घाट तक ले जाया गया, जहां उनकी यूनिट की टुकड़ी ने ससम्मान सहित अपने साथी को विदाई दी। मृतक के 8 वर्षीय एक बेटा अंश है। मृतक का छोटा भाई विपिन भी 11 कुमाऊं रेजिमेंट में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed