फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lambi disease spreads again, cow protection group warns cattle herders

Mahendragarh-Narnaul News: लंपी बीमारी फिर फैली, गोरक्षा दल ने पशुपालकों को चेताया

Fri, 25 Sep 2026 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Lambi disease spreads again, cow protection group warns cattle herders
नांगल चौधरी। क्षेत्र में गोवंशों में एक बार फिर लंपी बीमारी के मामले सामने आए हैं। गो रक्षा दल नांगल चौधरी ने पशुपालकों से सावधानी बरतने की अपील की है। सुधीर चौधरी के नेतृत्व में दल ने गोवंशों की साफ-सफाई और मक्खी-मच्छरों से बचाव के इंतजाम करने को कहा है। दल ने अपील की है कि प्रभावित गोवंश को स्वस्थ पशुओं से अलग रखा जाए ताकि संक्रमण न फैले। गौ रक्षा दल ने अब तक 13 गोवंशों का उपचार किया है। दल ने स्पष्ट किया कि पीड़ित गोवंशों को मौके पर ही उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। पशुपालकों से अपील है कि लक्षण दिखने पर स्वयं उपचार न करें। इसके बजाय पशु चिकित्सक से सलाह लें। आयुर्वेदिक औषधि या उपचार जानकारी के लिए गो रक्षा दल नांगल चौधरी से संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed