फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lakshman cut off Surpanakha's nose, Ram killed Khar-Dushan

Mahendragarh-Narnaul News: लक्ष्मण ने काटी सूर्पणखा की नाक, राम ने खर-दूषण का वध किया

Tue, 08 Oct 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 08 Oct 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Lakshman cut off Surpanakha's nose, Ram killed Khar-Dushan
नारनौल। अनाज मंडी स्थित श्री कृष्णा ड्रामेटिक क्लब के रंगमंच पर भगवान नारायण सेवा संस्था द्वारा आयोजित रामलीला में रविवार रात अनुसुइया, गुरु-चेला, सूर्पणखा की नाक काटना, खर-दूषण वध की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

रात रामलीला का शुभारंभ समाजसेवी भगवान दास सैनी व जैन समाज के पूर्व प्रधान पवन जैन द्वारा गणेश पूजन के साथ किया गया। इसके बाद रामलीला के मंचन में जब भगवान राम, लक्ष्मण और सीता पंचवटी के अंदर अपनी कुटिया में बैठे थे, तभी रावण की बहन सूर्पणखा घूमती हुई वहां पहुंची। जंगल में दो सुंदर राजकुमारों को देखकर उन पर मोहित हो जाती है। पहले उसने भगवान राम से शादी करने का प्रस्ताव रखा। राम के इंकार करने पर वह लक्ष्मण की ओर गई और उससे शादी करने की जिद करने लगी। लक्ष्मण के बार-बार इंकार करने पर भी जब नहीं मानी तो लक्ष्मण सूर्पणखा की नाक काट देते हैं। सूर्पणखा कटी नाक लेकर विलाप करती हुई अपने भाई खर-दूषण के पास गईं। खर-दूषण पूरी सेना के साथ पंचवटी में युद्ध करने पहुंचते हैं। जहां राम-लक्ष्मण से उनका भयंकर युद्ध होता है और अंत में खर-दूषण मारे जाते हैं। खर-दूषण की मौत के बाद सूर्पणखा अपने भाई रावण के पास गई और अपनी सारी कहानी रावण को सुनाती हैं। रावण उसी समय समझ जाता है कि अगर खर-दूषण का वध हो गया तो अवश्य ही भगवान ने अवतार ले लिया है।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के प्रधान मोनू भाटा ने बताया कि रामलीला में भगवान राम का अभिनय नवीन सिंघल, लक्ष्मण का मनोज निर्मल, सीता का संजय प्रजापति, गुरुजी का जगदीश बिल्ला, चेले का वासुदेव सिंघल, सूर्पणखा का देवकी सैनी, खर का जगदीश बिल्ला व दूषण का रुद्र चौधरी ने सुंदर अभिनय किया। इस अवसर पर विजय जैन, प्रेमचंद गुलाटी, बिशन सैनी, शंकर लाल सैनी, रामकिशोर अग्रवाल, विकास बडेसरा व रोहिणी बाजवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed