फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ladle Satyaveer, who became a lieutenant, was given a grand welcome by the villagers

लेफ्टिनेंट बने लाडले सत्यवीर का गांव वालों ने किया भव्य स्वागत

Sun, 12 Dec 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ladle Satyaveer, who became a lieutenant, was given a grand welcome by the villagers
लेफ्टिनेंट सत्यवीर सिंह अपने माता-पिता के साथ। संवाद - फोटो : Narnol
गांव कालबा निवासी सत्यवीर सिंह ने देहरादून में एनडीए की चार साल की ट्रेनिंग के बाद लेफ्टिनेंट बनकर ड्यूटी पर जाने से पूर्व रविवार को अपने गांव कालबा पहुंचे। पैतृक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका फूलमालाओं से अभिनंदन किया। इसके बाद लेफ्टिनेंट सत्यवीर सिंह को गाड़ी में बैठाकर नांगल चौधरी बस अड्डे से गांव कालबा तक डीजे की धुन पर घुमाया गया।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट सत्यवीर सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को देते हुए कहा कि वे उनके सही मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम की बदौलत ही आज लेफ्टिनेंट बने हैं। उन्होंने बताया कि देश की सेवा करने व सेना में जाने की प्रेरणा पिता जगराम सिंह से मिली, जो कि भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनका भाई जगबीर सिंह राजस्थान एसबीआई में कार्यरत है। इस दौरान उन्होंने युवाओं को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर सच्ची लगन व मेहनत से उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के बेटे सत्यवीर सिंह ने लेफ्टिनेंट बनकर पूरे गांव व परिवार का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर हलका विधायक डॉ. अभय सिंह यादव, नंबरदार घनश्याम सोनी, कैप्टन हवा सिंह कालबा, पूर्व सरपंच मालाराम चौधरी, सतपाल दहिया, प्रवीण चौधरी, कुलदीप जेलदार, जसवंत, कुलदीप सरपंच कालबा व अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed