{"_id":"67aceaccb7eedc755d033ffa","slug":"lack-of-public-toilet-people-facing-drainage-problem-narnol-news-c-196-1-mgh1001-121299-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सार्वजनिक शौचालय का अभाव, जल निकासी की समस्या से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सार्वजनिक शौचालय का अभाव, जल निकासी की समस्या से जूझ रहे लोग
Thu, 13 Feb 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 11अटेली के वार्ड नंबर 7 में सार्वजनिक शौचालय के अभाव में फैली गंदगी। संवाद
मंडी अटेली। नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 में सार्वजनिक शौचालय का अभाव, गंदे पानी की निकासी व सफाई व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमराई हुई है। इसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।
यह वार्ड पुराने नपा कार्यालय झंडा चौक से उतरी दिशा, ताजपुर गेट व वाल्मीकि बस्ती तक बसा हुआ है। इसकी आबादी 2400 है, जहां 827 मतदाता रहते हैं। इनमें 412 पुरुष व 415 महिला मतदाता शामिल हैं। वार्ड में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। वार्ड पार्षद पद के लिए जरनल कैटेगरी निर्धारित की गई है।
विकास के मामले में यह वार्ड पिछड़ा हुआ है। मुख्य गलियों में सफाई व्यवस्था बेहद खराब है। गंदे पानी की निकासी की भी उचित व्यवस्था नहीं है। इतना ही नहीं सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से नागरिकों को परेशानियों से गुजरना पड़ता है। वार्डवासियों द्वारा पूजा अर्चना करने के लिए एक मंदिर स्थापित है। बच्चों के लिए एक निजी भवन में आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित किया गया है। वार्ड के मतदाता राजनीति में सक्रिय होने के कारण चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। मतदान तिथि को लेकर उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। रात के समय रोशनी से जगमग रखने के लिए तिरंगा स्ट्रीट लाइट लगाई गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
वार्ड कस्बे के मुख्य बाजार से सटा हुआ है, लेकिन सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। नपा प्रशासन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखे, ताकि नागरिकों को परेशानी न उठानी पड़े।-संजय गुप्ता।
-- -- -- -- -- --
वार्ड में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। नालियां कूड़े से अटीं हैं। इसके कारण वार्डवासी बेहद परेशान हैं। साफ सफाई से बीमारियां नहीं फैलती हैं।-योगेंद्र शर्मा।
-- -- -- -- -- -
यह वार्ड ड्राॅ के बाद जरनल कैटेगरी के लिए निर्धारित किया गया है। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है, फिर भी योग्य प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया जाएगा।-गौरव गर्ग।
-- -- -- -- -- -
वार्ड में सार्वजनिक शौचालय का अभाव होने के कारण नागरिकों को परेशानी हो रही है। साथ में सफाई व्यवस्था के अभाव में हालत दयनीय है। इसके कारण नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ती है।-अजय मुदगिल।