{"_id":"67fe375c7c8832b37c0828a6","slug":"laborer-s-tragic-death-after-getting-stuck-in-a-thresher-in-narnaul-his-entire-body-went-inside-the-machine-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नारनौल में थ्रेसर में फंसने से मजदूर की दर्दनाक मौत, पूरा शरीर मशीन के अंदर गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: नारनौल में थ्रेसर में फंसने से मजदूर की दर्दनाक मौत, पूरा शरीर मशीन के अंदर गया
Tue, 15 Apr 2025 04:09 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 15 Apr 2025 04:09 PM IST
सार
वीरू के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को थ्रेसर से बाहर निकाला और घटना की जानकारी ली। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
नांगल चौधरी में क्षेत्र के गांव सिरोही बहाली में मंगलवार को खेत में गेंहू निकालते समय थ्रेसर में फंसने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकला गया। इसके बाद शव को नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार सिरोही बहाली का 30 वर्षीय वीरू पुत्र गुरुदयाल मंगलवार को करीब 12 बजे सिरोही बहाली गांव के खेत में थ्रेसर से गेहूं निकालने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान कार्य करते समय वीरू का हाथ थ्रेसर में आ गया। इसके बाद वह आगे तक फंस गया। उसके केवल पैर ही बाहर थे। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वीरू के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को थ्रेसर से बाहर निकाला और घटना की जानकारी ली। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि अभी तक मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन