{"_id":"69d943feb50b73ffd6018b7e","slug":"labor-union-condemns-lathi-charge-on-workers-at-imt-manesar-narnol-news-c-196-1-nnl1004-138359-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: श्रमिक संगठन ने की आईएमटी मानेसर में मजदूरों पर लाठीचार्ज की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: श्रमिक संगठन ने की आईएमटी मानेसर में मजदूरों पर लाठीचार्ज की निंदा
विज्ञापन
नारनौल। केन्द्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी ने आईएमटी मानेसर के औद्योगिक क्षेत्र में धरने पर बैठे श्रमिकों पर पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। संगठन के जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह व जिला सचिव छाजूराम रावत ने पुलिस व मैनेजमेंट की मिलीभगत करार देते हुए इसे दमनात्मक बताया और इसका पुरजोर विरोध किया।
श्रमिक नेताओं ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के मजदूर वर्षों से लंबित अपनी न्यायोचित मांगों न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी, ओवरटाइम भुगतान, सुरक्षा व्यवस्था और स्थायीकरण को लेकर आंदोलनरत हैं लेकिन मैनेजमेंट उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेके पर कार्यरत श्रमिकों का लंबे समय से शोषण किया जा रहा है।
उन्होंने हाल ही में घोषित न्यूनतम वेतन वृद्धि को भी मजदूरों के साथ धोखा बताया। उनका कहना है कि त्रिपक्षीय समझौते के तहत निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया जबकि इनके अनुसार न्यूनतम वेतन कम से कम 30,000 रुपये मासिक होना चाहिए।
विज्ञापन
एआईयूटीयूसी नेताओं ने मांग की कि श्रमिकों की सभी लंबित मांगों को जल्द स्वीकार किया जाए। उन्होंने कहा कि संगठन इस संघर्ष की घड़ी में मजदूरों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और उनके समर्थन में प्रदर्शन कर एकजुटता को और मजबूत किया जाएगा।