फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   KYC process of gas consumers started

Mahendragarh-Narnaul News: गैस उपभोक्ताओं की केवाईसी प्रक्रिया शुरू

Fri, 22 Nov 2024 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
KYC process of gas consumers started
मंडी अटेली। एलपीजी गैस उपभोक्ताओं की जानकारी अपडेट करने के लिए गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं की केवाईसी की प्रक्रिया शुरू की गई है। सरकार द्वारा की जाने वाली इस प्रक्रिया से उपभोक्ताओं को सब्सिडी और 500 रुपये में सिलिंडर मिलने की आशा है। गैस एजेंसी की ओर से केवाईसी अपडेट के लिए गांव-गांव में शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां उपभोक्ता अपने आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गैस एजेंसी सर्विस से 19 हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। जिनका बायोडाटा एजेंसी के पास है, लेकिन गैस एजेंसी द्वारा समय समय पर उन जानकारियों को केवाईसी के माध्यम से अपडेट किया जाता है। केवाईसी अपडेट करने के लिए एजेंसी उपभोक्ता से पहचान पत्र के रूप में उसका आधार कार्ड/पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस, पता प्रमाण के रूप में राशन कार्ड या बिजली का बिल और वित्तीय विवरण के लिए बैंक खाता विवरण प्रस्तुत किया जाना होता है। यह प्रक्रिया 30 नवंबर तक पूरी की जाएगी। घरेलू गैस उपभोक्ताओं को अपने दस्तावेज जमा करने के लिए इन शिविरों में अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाने होंगे। केवाईसी की प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो संबंधित एजेंसी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed