फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kuldeep inquired about Prof. Rambilas Sharma's well-being.

Mahendragarh-Narnaul News: कुलदीप ने जाना प्रो. रामबिलास शर्मा का हालचाल

Tue, 16 Jun 2026 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 16 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Kuldeep inquired about Prof. Rambilas Sharma's well-being.
फोटो संख्या:66 पूर्व मंत्री रामबिलास का हालचाल पूछते पर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई। विज्ञ​प्ति
महेंद्रगढ़। पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने परिवार के साथ पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि उनके पिता चौधरी भजनलाल और प्रो. रामबिलास शर्मा भले ही अलग-अलग राजनीतिक दलों में रहे हों लेकिन दोनों परिवारों के बीच हमेशा पारिवारिक संबंध रहे हैं। आज दोनों ही भाजपा परिवार का हिस्सा हैं और पार्टी की मजबूती के लिए मिलकर कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रो. रामबिलास शर्मा का राजनीतिक अनुभव, संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण भाजपा की मजबूती का आधार रहा है। उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया है। उनका मार्गदर्शन और प्रेरणा आज भी संगठन एवं कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान कुलदीप बिश्नोई, उनकी पत्नी एवं पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई व उनके पुत्र एवं पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई ने प्रो. रामबिलास शर्मा के साथ पारिवारिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान कुलदीप बिश्नोई ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर प्रो. रामबिलास शर्मा की पत्नी बिमला शर्मा, भाई राजेंद्र शर्मा, पुत्र गौतम शर्मा व भतीजा नवीन शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed