फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Krishna Kumar becomes head of Union Branch 681

Mahendragarh-Narnaul News: यूनियन ब्रांच 681 के प्रधान बने कृष्ण कुमार

Tue, 17 Dec 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 17 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Krishna Kumar becomes head of Union Branch 681
कनीना। आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन महासंघ ब्रांच कनीना व अटेली सबडिवीजन कर्मचारियों की बैठक कनीना जलकर पर बुलाई गई। अध्यक्षता जिला प्रधान रविंद्र यादव ने की तथा मंच संचालन महेंद्रगढ़ प्रधान सुरेंद्र फौजी ने किया। निर्णय लिया गया कि कनीना व अटेली सब डिवीजन के कर्मचारियों का सामूहिक चुनाव किया जाए।
विज्ञापन

चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र धीमान व प्रदेश महासचिव अमृत सिंह चड्ढा तथा उनके मुख्य सहयोगी प्रदेश मुख्य सलाहकार महेंद्र सिंह यादव की देखरेख में चुनाव सर्वे सम्मति से किया गया जिसमें मुख्य पदों पर चुनाव कराए गए।
विज्ञापन

चुनाव में प्रधान कृष्ण कुमार पुनिया, वरिष्ठ उप प्रधान रोहतास यादव, सचिव रविंद्र यादव, अटेली उप सचिव संजय शर्मा, कैशियर जयपाल यादव, मुख्य संगठन रमेश कुमार, अटेली चयरमैन वेदपाल तंवर, उप कैशियर प्रवीण कुमार अटेली व राकेश कनीना उप प्रधान जसवंत यादव कनीना, वेद प्रकाश कनीना मुख्य पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पदाधिकारी शपथ ग्रहण करने के बाद कनीना व अटेली सब डिवीजन प्रधान कृष्ण कुमार पुनिया ने कर्मचारियों को आश्वासन दिलाया कि हर कर्मचारी की समस्या व कार्य तुरंत प्रभाव से उच्च अधिकारियों से मिलकर कर्मचारियों के काम करवाए जाएंगे। किसी भी कर्मचारी का कार्य पेंडिंग नहीं रखा जाएगा। इस दौरान ब्रांच प्रधान नारनौल दीपक सैंडल, सचिव मनोज कुमार, जिला सचिव संदीप, जिला चयरमैन राजेंद्र कामरेड, ब्रांच महेंद्रगढ़ के प्रधान सुरेंद्र फौजी, सचिव कुलदीप माजरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed