{"_id":"69d0fbb30ac5940a580295bf","slug":"knee-surgery-performed-for-the-second-time-at-mahendragarh-civil-hospital-narnol-news-c-203-1-mgh1006-125373-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में दूसरी बार हुई घुटने की सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में दूसरी बार हुई घुटने की सर्जरी
Sun, 05 Apr 2026 03:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 05 Apr 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:51 नागरिक अस्पताल में घुटने के ऑपरेशन के बाद मरीज की जांच करते डॉ. राहुल यादव। संवा
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल ने घुटने का दूसरा ऑपरेशन कर मरीजों की उम्मीद बढ़ा दी है। इससे क्षेत्र के लोगों की दूसरे जिलों व निजी अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी। मरीजों को गृह क्षेत्र में ही निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा मिल रही है।
नागरिक अस्पताल में पिछले साल नवंबर में ऑपरेशन शुरू किए गए और निरंतर यह प्रक्रिया जारी है। नवंबर में पहला घुटने का ऑपरेशन हुआ था और अब दूसरा ऑपरेशन किया गया है। दाेनों ऑपरेशन सफल रहे हैं।
एक बार बैठने के बाद उठना होता था मुश्किल
गांव बलायचान निवासी 68 वर्षीय लीलाराम ने बताया कि उनके बाएं घुटने में काफी दिनों से दर्द हो रहा था और चलने-फिरने में दिक्कत आ रही थी। साथ ही एक बार बैठ जाते हैं तो जल्दी उठ नहीं पाते और सहारा लेकर उठना पड़ता था। अब छह माह से दवाएं ले रहे थे और इनसे भी आराम नहीं हुआ। पांच दिन पहले वे चिकित्सक के पास आए और जांच करवाई। जांच के बाद चिकित्सक ने ऑपरेशन की सलाह दी। शुक्रवार को उनका ऑपरेशन कर दिया। इस दौरान नया घुटना लगाया और नियमित रूप से उसकी जांच की गई। पांच दिन बेड रेस्ट के बाद पैदल घुमाया जाएगा। ऑपरेशन की अस्पताल में किसी प्रकार की फीस नहीं ली गई और आयुष्मान कार्ड के तहत ऑपरेशन किया गया है।
विज्ञापन
मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिए जा रहे हैं और ऑपरेशन योग्य मरीजों के ऑपरेशन भी किए गए हैं। घुटने का दूसरा ऑपरेशन सफल रहा है। मरीज को ऑपरेशन के बाद किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है। आगे भी मरीजों को निशुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी।
- डॉ. राहुल यादव, ऑर्थोपेडिक, नागरिक अस्पताल, महेंद्रगढ़
7988301922