{"_id":"6672012c3493baa5520c47c4","slug":"kisan-samman-nidhi-reached-the-accounts-of-90-thousand-farmers-of-the-district-narnol-news-c-196-1-nnl1004-113308-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिले के 90 हजार किसानों के खाते में पहुंची किसान सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिले के 90 हजार किसानों के खाते में पहुंची किसान सम्मान निधि
Wed, 19 Jun 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 19 Jun 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला महेंद्रगढ़ के 90211 किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 17वीं किस्त जारी की।
जिले किसानों के खाते में 18 करोड़ 4 लाख 22 हजार रुपए की राशि पहुंच गई है। वहीं देशभर के 9.26 करोड़ किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे खाते में ट्रांसफर की गई। प्रधानमंत्री ने पीएम वेब कास्टिंग के जरिए देश के किसानों को अपना संदेश भी दिया। वहीं राज्यस्तरीय कार्यक्रम में करनाल से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने वेब कास्टिंग के माध्यम से किसानों को संबोधित किया। इसके अलावा जिलास्तर पर स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। जिला महेंद्रगढ़ में कृषि व किसान कल्याण विभाग की ओर से जिले व खंडस्तर पर इस कार्यक्रम को लाइव दिखाने के प्रबंध किए गए थे।
डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की बदौलत पिछले 10 वर्षों में कृषि क्षेत्र में काफी बदलाव आया है। वर्ष 2014 में बाजरा का भाव 1100 रुपए प्रति क्विंटल था जो आज 2500 रुपए है। पानी की व्यवस्था होने से जिला में फसलों का उत्पादन भी बढ़ा है। इस तरह से सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने का काम किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अब तक 16 किस्तों में 299 करोड़ 51 लाख 10 हजार रुपए अकेले महेंद्रगढ़ जिले के किसानों के खाते में आए हैं।
इस कार्यक्रम में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, एसडीएम नारनौल डॉ. जितेंद्र सिंह, डीडीए कृषि विभाग डाॅ. देवेंद्र सिंह बाजवा, जिला उद्यान अधिकारी प्रेम यादव, डाॅ. हरपाल सिंह, डाॅ. सत्यवीर चौहान व डाॅ. मनमीत यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन खैरवाल, एडवोकेट सुभाष यादव, भवानी सिंह, विध्यानंद लांबा व मनीष शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
किसान सम्मान निधि की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर पर करें डायल
डीडीए कृषि विभाग डाॅ. देवेंद्र सिंह बाजवा ने बताया कि लाभार्थियों की समस्याओं को दूर करने के लिए एक समग्र शिकायत निवारण तंत्र व केंद्रीकृत हेल्प डेस्क बनाया गया है। कोई भी किसान पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155 261 पर डायल करके जानकारी हासिल कर सकता है। इसके अलावा पीएम किसान हेल्प डेस्क https://pmkisan.gov.in/grievance.aspx पर जानकारी ले सकते हैं।