{"_id":"66e4a47d7a02422bb8040aa4","slug":"khushboo-made-the-best-poster-khushboo-siwaach-stood-first-in-the-poster-narnol-news-c-203-1-sroh1011-112072-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खुशबू ने बनाया सबसे बेहतर पोस्टरमें खुशबू सिवाच रही प्रथम स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खुशबू ने बनाया सबसे बेहतर पोस्टरमें खुशबू सिवाच रही प्रथम स्थान पर
Sat, 14 Sep 2024 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 14 Sep 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- राजकीय महिला महाविद्यालय में मतदान जागरूकता के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में हिस
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में 9 से 14 सितंबर तक चल रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता महाविद्यालय के प्राचार्य महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. किरण, नवीन कुमार द्वारा संपन्न हुई। इसका उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए देश के भावी युवा मतदाताओं को मतदान के महत्व एवं मतदान के प्रति जागरूक करना है। मतदाता जागरूकता पर आधारित इस पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और निष्पक्ष, निर्भीक एवं राष्ट्रहित में मतदान को प्रेरित करने का संदेश देने वाले सुंदर चित्र पोस्टर पर उकेरे। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में खुशबू सिवाच प्रथम, रिया अग्रवाल द्वितीय व साक्षी तृतीय रही। इस अवसर पर कविता, डॉ. शर्मिला यादव, डॉ. ज्योति शर्मा मौजूद रही।