फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Khokha traders and social workers protested, if there is no solution till 15, then they warn to keep the kiosks there

खोखा व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया रोष-प्रदर्शन, 15 तक नहीं हुआ समाधान तो खोखे वहीं रखने की चेतावनी

Sat, 30 Apr 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Khokha traders and social workers protested, if there is no solution till 15, then they warn to keep the kiosks there
नगर पालिका व प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में दुकानदारों के चल रहे धरने पर शनिवार को खोखा व्यापारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहर में रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर दुकानदारों ने प्रशासन को 14 मई तक मांग पूरा करने की अपील करते हुए कहा की तय समय में प्रशासन ने खोखे रखने के लिए कोई योजना नहीं बनाई तो 15 मई को दुकानदार खुद अपने खोखों को उसी स्थान पर रखेंगे। दुकानदारों ने प्रशासन के विरोध में शहर के रेलवे रोड, बालाजी चौक, गांधी मार्केट, शंकर मार्केट, सब्जी मंडी रोड, आजाद चौक तक सरकार व प्रशासन विरोध में रोष प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने तोड़ी गई दुकानों एवं खोखो को वापस उसी स्थान पर रखवाने की मांग उठाई। दुकानदारों ने बताया कि प्रशासन द्वारा उन्हें उजाड़ हुए एक माह का समय पूरा हो गया जिसको लेकर प्रदर्शन किया गया है। सांकेतिक भूख हड़ताल पर सुनील व नित्यानंद रहे।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में एक माह से बैठे दुकानदारों की प्रशासन ने नहीं ली सुध
समाजसेवी विनोद तंवर पाली ने कहा कि इतनी भीषण गर्मी में एक माह से दुकानदार धरने पर बैठे हैं। भीषण गर्मी के चलते आए दिन बीमार हो रहे हैं। लेकिन शासन व प्रशासन इनकी सुध नहीं ले रहा है। समय रहते चेत नहीं किया तो बड़े स्तर पर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन शीघ्र निकाले रास्ता
सरताज जन सेवा ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव ने कहा कि जो दुकानदार पिछले 30-35 साल से अपनी आजीविका चला था था उसे प्रशासन द्वारा पलभर में बर्बाद कर दिया। इन दुकानदारों का मामला न्यायालय में चल रहा था फिर भी खोखे तोड़ दिए। प्रशासन से मांग कि वे इन दुकानदारों के दुकानों के लिए अलग से जगह दे या फिर पहले जहां थी वहीं पर रखने की अनुमति दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे शहर में 29 खोखे ही कैसे हो गए अवैध
दुकानदार राधेश्याम ने बताया कि प्रशासन ने सैकड़ों खोखो में से 29 खोखों को हटाकर जो तानाशाही दिखाई है इससे दुकानदारों में रोष है। पूरे शहर में 29 ही खोखे अवैध कैसे हो गए। उन्होंने कहा कि प्रशासन समय रहते उनकी मांग को पूरा नहीं किया तो आने वाले समय में जो कदम दुकानदार उठाएंगे उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इन्होंने दिया अपना समर्थन
शनिवार को रमेश सैनी, विनोद तंवर पाली, नवीन राव, सरताज ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव, कृष्ण चेयरमैन, सुरेंद्र बंटी, कृष्णा जांगड़ा, राधेश्याम सैनी, संदीव यादव बचीनी, पूर्ण सिंह, रामस्वरुप, थानेदार बहादुर सिंह, नवीन यादव, मोहन वशिष्ठ, सुनील रिवासा, सुकेश दिवान, श्रीचंद, मनमोहन शर्मा, मास्टर दिनेश सैनी, मनीष तंवर, शिवम जांगड़ा सहित अनेक संगठनों एवं पार्टियों से जुड़े लोगों ने अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed