{"_id":"67cb3c07de82fc37d5052fd9","slug":"khatu-dham-450-devotees-traveled-in-10-buses-narnol-news-c-196-1-nnl1005-122130-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खाटू धाम... 10 बसों में 450 श्रद्धालुओं ने किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खाटू धाम... 10 बसों में 450 श्रद्धालुओं ने किया सफर
Sat, 08 Mar 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। खाटू धाम के लिए नारनौल डिपो से 10 बसों में करीब 450 श्रद्धालुओं ने सफर किया। खाटू धाम में आयोजित मेले को लेकर लोगों में उत्साह है। लोगों की सुविधा के लिए नारनौल डिपो से खाटू धाम के लिए मेला स्पेशल बस सेवा शुरू की गई है।
श्रद्धालुओं के लिए हर आधे घंटे के अंतराल पर खाटू धाम के लिए बस का संचालन किया जा रहा है। लोगों की सुविधा के लिए जिस बूथ पर खाटू धाम जाने वाली बस खड़ी होती है, उसके साथ ही टिकट काउंटर भी बनाया गया है। खाटू धाम जाने के लिए प्रति व्यक्ति किराया 140 रुपये निर्धारित किया गया है। विशेष बस सेवा 7 से 11 मार्च तक शुरू की गई है।
वर्जन :
लोगों की सुविधा के लिए मेला स्पेशल बस सेवा का संचालन 11 मार्च तक किया जाएगा। शुक्रवार को करीब 450 लोगों ने बस द्वारा खाटू धाम तक सफर तय किया। श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार बसों के संचालन को बढ़ाया जाएगा ताकि लोग सुगमता पूर्वक यात्रा पूरी कर सकें।
विज्ञापन
सतीश कुमार, मुख्य निरीक्षक,नारनौल डीपो।