फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kevalchand had murdered his wife due to financial constraints.

Mahendragarh-Narnaul News: आर्थिक तंगी की वजह से केवलचंद ने की थी पत्नी की हत्या

Wed, 14 Feb 2024 03:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 14 Feb 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Kevalchand had murdered his wife due to financial constraints.
मंडी अटेली। आपसी मन मुटाव व आर्थिक तंगी को लेकर कटर मशीन से गला काट कर पत्नी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में पता चला कि रेवाड़ी जिले के डहीना निवासी केवलचंद ने आपसी मन मुटाव व कहासुनी को लेकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कटर को कब्जे में ले लिया था। मृतका के भाई सुनील कुमार वासी गावं बगथला थाना कसौला रेवाड़ी ने थाना अटेली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बहन मोनू अपने पति केवल चंद गांव डहीना जिला रेवाड़ी व अपने बेटे के साथ पिछले करीब 1 साल 6 महीने से गांव कारिया बस अड्डा के नजदीक मकान बनाकर रह रहे थे। 25 जनवरी को सुबह के समय करीब साढे 5 बजे गांव कारिया के पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार ने मोबाइल के माध्यम से शिकायतकर्ता को सूचना दी कि तुम्हारे जीजा केवलचंद ने अपना गला काट लिया है। उसे रेफर करने के बाद गंभीर हालात में रोहतक पीजीआई दाखिल करा दिया। इसके उपरांत शिकायतकर्ता ने प्रदीप को फोन करके कहा कि उसकी बहन मोनू से बात करा दो। कुछ देर बाद प्रदीप ने उसे सूचना दी कि आपकी बहन मोनू मकान के अंदर बेड पर मृत अवस्था में है, जिसका कटर मशीन से गला काटा हुआ है। सूचना पाकर शिकायतकर्ता अपने परिजनों के साथ उसकी बहन मोनू के मकान पर पहुंचा और शव को देख कर पहचान की। शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बहन की हत्या केवलचंद ने आर्थिक तंगी से आपस में झगड़ा होने पर की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed