फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   KBC winner Sachin inaugurated the library.

Mahendragarh-Narnaul News: केबीसी विजेता सचिन ने किया लाइब्रेरी का उद्घाटन

Mon, 15 Dec 2025 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
KBC winner Sachin inaugurated the library.
फोटो नंबर-21लाइब्रेरी का उद्घाटन करते सचिन अग्रवाल व अन्य अति​थि। स्रोत-स्वयं
नारनौल। क्षेत्र के गांव खटोटी खुर्द में रविवार को लाइब्रेरी का उद्घाटन कौन बनेगा करोड़पति विजेता एवं एनआईटी गोल्ड मेडलिस्ट सचिन अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा व विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह लाइब्रेरी खटोटी खुर्द सहित आसपास के गांवों के उन विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त मंच साबित होगी, जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला समन्वयक डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि आज के समय में मोबाइल और नशा युवाओं के सबसे बड़े दुश्मन हैं। इनसे बचने और लक्ष्य की ओर बढ़ने का सबसे प्रभावी साधन पुस्तकालय है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पंकज गौड़ ने किया। इस अवसर पर कुंदन सिंह चौहान, शैतान सिंह, पूर्व सरपंच बेगराज शर्मा, पप्पू शर्मा, राकेश शर्मा, मांगे सिंह नंबरदार, सतपाल सिंह सांखला, धर्मपाल सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed