{"_id":"65e6101e75aabf5783056af3","slug":"kanti-vidyalaya-stood-first-at-the-district-level-in-the-chief-ministers-beautification-competition-narnol-news-c-196-1-nnl1004-110004-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री सुंदरीकरण प्रतियोगिता में कांटी विद्यालय जिलास्तर पर रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री सुंदरीकरण प्रतियोगिता में कांटी विद्यालय जिलास्तर पर रहा प्रथम
Mon, 04 Mar 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। मुख्यमंत्री सुंदरीकरण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी को जिलास्तर पर प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया। यह प्रतियोगिता जिलास्तर के अधिकारियों की देखरेख में सम्पन्न होती है।
प्राचार्य दिनेश यादव ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी एक सुंदर भवन, खेल मैदान व संपूर्ण सुविधाओं से परिपूर्ण है। विद्यालय में प्रत्येक कक्षा कक्ष सीसीटीवी, डिजिटल बोर्ड व इनवर्टर कनेक्शन सहित सभी सुविधाओं से युक्त हैं। इसके अतिरिक्त विद्यालय में किचन गार्डन, सुंदर पार्क, आरओ सिस्टम, कौशल विकास के लिए आईटी ऑटो लैब व जीवन उपयोगी पुस्तकों से सुसज्जित पुस्तकालय की व्यवस्था भी है। प्राचार्य ने विद्यालय को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायत सहित सरपंच देवी सिंह व समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया है। बताया कि जिलास्तर पर किए जाने वाले सर्वेक्षण के आधार पर यह चुनाव किया जाता है और विजेता स्कूल को 50000 की राशि भेंट कर सम्मानित किया जाता है।