{"_id":"58bc5f8b4f1c1b6001e7edfd","slug":"kanina-protest-13-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनीनावासियों की साहस व एकता काबिले तारीफ : ओमप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनीनावासियों की साहस व एकता काबिले तारीफ : ओमप्रकाश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनीना वासियों ने अपने हक के लिए जो साहस व एकता दिखाई है वो काबिले तारिफ है। यह बात आरपीएस ग्रुप के चेयरमैन ओमप्रकाश ने रविवार को धरने पर बैठे कनीनावासियों को संबोंधित करते हुए कहा। विदित हो कि उपमंडल स्तरीय न्यायालय एवं लघु सचिवालय को नपा परिधि में बनाए जाने की मांग को लेकर सचिवालय संघर्ष समिति द्वारा पिछले 13 दिनों से धरना जारी है। ओमप्रकाश ने सचिवालय संघर्ष समिति को आश्वासन दिया कि वो तन-मन-धन से उनके साथ हैं, जब भी उनको कहा जाएगा वो हर संभव कार्य करेगेें। अपनी ओर से उन्होंने समिति को आर्थिक सहायता भी दी।
प्रदेश सरकार द्वारा कनीना को उप मंडल का दर्जा देने के बाद यहां पर बनाए जाने वाले विभिन्न भवनों को अन्यत्र बनाए जाने का विरोध करते हुए नगर के लोगों की ओर से 21 फरवरी से एसडीएम कार्यालय प्रांगण में अनिश्चतकालीन धरना शुरू किया गया था। रविवार को धरने के अलावा 5 व्यक्ति भूख हड़ताल पर बैठे जिनमें कैप्टन रामकुमार, हवलदार रामअवतार, लालसिंह, नवल किशोर, सुबेदार मेजर रवि प्रकाश शामिल हैं। इस मौके पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट रमेश चंद, कनीना के थाना प्रभारी मलखान सिंह, चौकी प्रभारी गोविंद सिंह सहित पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान प्रशासन ने धरना स्थल के पास फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी तैनात की हुई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर के लोगों को समझाने के प्रयास किए लेकिन धरने पर बैठे लोगों ने हकों की लड़ाई के लिए गिरफ्तारी तक देने को तैयार रहे। धरने पर बैठे नगरपालिका के पूर्व प्रधान मा. दलीप सिंह, राजेंद्र सिंह लोढा, प्रेम बोहरा, अशोक ठेकेदार, प्रकाश फोजी, महिपाल सिंह, पोहप सिंह, विजयपाल चेयरमैन, कंवर सैन वशिष्ठ, पंचम यादव, रतन सिंह, नंदलाल शर्मा, श्रीभगवान, दीपक, सुरेंद्र, अजीत, होशियार, विक्रम, बिजेंद्र, सुरेश, धर्मपाल, सुनील कुमार, विजय सिंह, नरेश, मा.रतनलाल, अशोक कुमार, राजपाल सहित बड़ी संया में महिलाएं व पुरूष उपस्थित थे।
पंाच महिलाएं भूख हड़ताल पर बैठी
अपनी मांगों को लेकर कनीनावासियों द्वारा जारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी महिलाओं ने अब भूख हड़ाताल भी आरंभ कर दी है। रविवार को सुमित्रा देवी, मकतूल, रामभतेरी देवी, मूर्तिदेवी, बिमला देवी ने भूख हड़ताल की। भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जब तक उनकी मांगों को नहीं मान लिया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस बारे में कनीना नपा के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढा ने कहा कि हम अपने हकों के लिए आंदोलन कर रहे हैं। सरकार द्वारा जब तक हमारी मांगों को नहीं माना जाता तब तक शांति पूर्ण आंदोलन जारी रहेगा। मा. रतन लाल ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मान लेती तब तक उनका शांति पूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।