फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kanha was born at midnight; Narnaul resounded with chants of praise.

Mahendragarh-Narnaul News: आधी रात हुआ कान्हा का जन्म, जयकारों से गूंज उठा नारनौल

Sat, 05 Sep 2026 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Kanha was born at midnight; Narnaul resounded with chants of praise.
फोटो नंबर-25जन्माष्टमी को लेकर सजी कृष्ण जन्म की झांकी। संवाद
नारनौल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार रात शहर के मंदिर कृष्ण भक्ति में डूबे नजर आए। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ मंदिरों में विशेष आरती की गई। श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। व्रत रखने वाले लोगों ने पंजरी और चरणामृत ग्रहण कर व्रत खोला।
विज्ञापन

कड़ियां वाले बालाजी धाम मंदिर में जन्माष्टमी का विशेष आयोजन हुआ। दोपहर करीब दो बजे से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। देर रात तक मंदिर परिसर भक्तों से भरा रहा। आचार्य नरेंद्र ने बताया कि रात 11:30 बजे भगवान श्रीकृष्ण का विशेष अभिषेक शुरू किया गया, जो सवा 12 बजे पूरा हुआ। अभिषेक में 21 किलो दूध के साथ दही, शहद, गंगाजल, गुलाबजल, केसर और चंदन का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन

एसडी स्कूल, मां चामुंडा देवी मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, मनुज मालती स्कूल, विश्वकर्मा मंदिर और सीताराम मंदिर में आकर्षक झांकियां सजाई गईं। पुरानी सराय में पार्षद कांशीराम की ओर से डांडिया नृत्य भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में भीड़ के चलते पुस्तक गली और महावीर मार्ग पर रात में जाम की स्थिति बनी रही। देर रात तक शहर में कृष्ण जन्म के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed