फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kalash Yatra taken out after idol worship in village Rivasa

Mahendragarh-Narnaul News: गांव रिवासा में मूर्ति पूजन के बाद निकाली कलश यात्रा

Wed, 23 Oct 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 23 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out after idol worship in village Rivasa
फोटो संख्या:57- ​गांव रिवासा में  मूर्ति स्थापना से पूर्व कलश यात्रा निकालती महिलाएं--स्रोत- आय
महेंद्रगढ़। गांव रिवासा में बाबा भैया मंदिर में मूर्ति स्थापना से पूर्व विधिवत पूजन किया जा रहा है। बुधवार को मूर्तियों की पूजन के बाद कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 255 महिलाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कलश यात्रा गांव के बाबा भैया मंदिर से शुरू होकर फ्लाई ओवर, रिवासा फाटक से गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर प्रांगण में पहुंची। इस मौके पर मुख्यातिथि विधायक कंवर सिंह यादव शामिल रहे। पंडित कुलदीप भारद्वाज ने बताया कि पांच दिन से चल रही मूर्ति पूजन के चौथे दिन बुधवार वैदिक पूजन, घृतादिवास, दशविधि स्नान, प्राण प्रतिष्ठा, प्रतिमा शृंगार किया गया उसके बाद गांव में कलश यात्रा निकाली गई। उन्होंने बताया कि रात को शयनधीवास किया जाए। उन्होंने बताया कि उनके अलावा मनीष शास्त्री, सौरभ शास्त्री, रोहित शास्त्री, राजकुमार पंडित द्वारा विधिवत पूजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वीरवार को सुबह 8 बजे मूर्ति स्थापना की जाएगी और 11 बजे हवन किया जाएगा। वीरवार की रात को जागरण किया जाएगा, जिसमें विकास पाशोरिया बाबा का गुणगान करेंगे। 25 अक्तूबर को भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर करतार, पुनीत यादव, पवन यादव, जोगेंद्र, अमरदीप, इंदु, शकुंतला सहित समस्त मंदिर कमेटी ओर समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

फोटो संख्या:57- गांव रिवासा में  मूर्ति स्थापना से पूर्व कलश यात्रा निकालती महिलाएं--स्रोत- आय

फोटो संख्या:57- गांव रिवासा में  मूर्ति स्थापना से पूर्व कलश यात्रा निकालती महिलाएं--स्रोत- आय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed