फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kakrala's team first in volleyball competition

Mahendragarh-Narnaul News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ककराला की टीम प्रथम

Thu, 02 Apr 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 02 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Kakrala's team first in volleyball competition
फोटो 13गुजरवास में आयोजित प्रतियोगिता में वॉलीबॉल खेलते खिलाड़ी। संवाद
मंडी अटेली। श्रीराम सेवा ट्रस्ट एवं ग्राम पंचायत गुजरवास की ओर से नशे को छोड़ो-खेलों से जुड़ो अभियान के तहत वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता वीरवार को हुई। इसमें प्रथम स्थान पर रही ककराला की टीम ने 7100 रुपये का इनाम जीता।
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 12 से अधिक गांवों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसका शुभारंभ श्रीराम सेवा ट्रस्ट के प्रधान ओपी चौहान ने किया।
विज्ञापन

प्रमुख शिक्षाविद एवं कवि-गीतकार डॉ. छत्रपाल वर्मा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि सामाजिक विकास में भी इनकी अहम भूमिका है। नशे से दूर रहने और खेलों में भाग लेने से हम एक स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल प्रभारी मुकेश कोच ने बताया कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच पौने दो घंटे तक चला। इस मुकाबले में ककराला की टीम ने 7100 का प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया जबकि बिहाली ने 5100 रुपये का द्वितीय इनाम जीता।

तृतीय स्थान पर रही पड़तल टीम को 3100 तथा चौथे स्थान पर रही गुजरवास टीम को 1100 रुपये का इनाम दिया गया। इस अवसर पर बीर सिंह नम्बरदार, सुमेर सिंह चौहान, नारायण दत्त बंसल, कुलदीप सिंह, रामकिशन, हनुमान ठेकेदार, रतनलाल सैन, राजेश पंडित, रमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed