{"_id":"67438a3f478eb282c20c2dd7","slug":"jute-bags-distributed-to-newly-literate-women-narnol-news-c-203-1-sroh1010-113455-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नव साक्षर महिलाओं को जूट के बैग बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नव साक्षर महिलाओं को जूट के बैग बांटे
Mon, 25 Nov 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 25 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:68- हस्ती देवी जन कल्याणार्थ समिति की ओर से गांव खायरा में सम्मानित महिलाओं के सा
महेंद्रगढ़। हस्ती देवी जन कल्याणार्थ समिति के हस्ताक्षर मिशन के तहत चलाये जा रहे अभियान का रविवार को समापन किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि समिति की अध्यक्षता डॉ. पवित्रा राव ने गांव खायरा व खातोद में उपस्थित नव साक्षर महिलाओं को पर्यावरण का संदेश देते हुए उन्हें एक-एक जूट के बैग भी बांटे।
प्रवक्ता मनोज कुमार ने बताया कि इससे पहले समिति की ओर से हस्ताक्षर मिशन के तहत गांव निंबी, भांडोर ऊंची, बुडीन पहाड़वास सहित अन्य कई गांवों में शिविर लगाकर वहां की महिलाओं को साक्षर कर चुके हैं। समिति के हस्ताक्षर मिशन में ग्रामीण महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि समिति की अध्यक्षा की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्हें प्लास्टिक की थैलियों की जगह कपड़े व जूट के बैग उपयोग में जाने को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
समिति की अध्यक्षा डॉ. पवित्रा राव ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य हर दृष्टि से समाज उत्थान के कार्य करना है। विशेष कर महिलाओं को जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़कर उन्हें समाज की जागरूक प्रहरी बनाना है ताकि वे न केवल भविष्य में अपने अधिकारों को पाने व कर्तव्यों का निर्वहन कर सके बल्कि समाज उत्थान में अपना पूरा योगदान दे सकें तथा भावी पीढ़ी को भी अच्छी शिक्षा दिलवाकर उन्हें देश का सच्चा नागरिक बन सके। इस मौके पर ग्यारसी, लाली देवी, सुमित्रा, शकुंतला, गिंदोड़ी सुमन आदि उपस्थित रहीं।