फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Just one bus service from Mahendragarh directly to Delhi

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से सीधी दिल्ली के लिए महज एक बस सेवा

Sun, 10 Dec 2023 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Just one bus service from Mahendragarh directly to Delhi
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। महेंद्रगढ़ से सिर्फ एक बस दिल्ली के लिए जाती है वो भी सुबह के समय चलती है उसके बाद तीन बसे गुरुग्राम तक चलती है। ऐसे में यात्रियों को दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा नहीं मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। महेंद्रगढ़ से प्रतिदिन बस स्टैंड से दिल्ली के लिए 200 से अधिक यात्री आवागमन करते हैं। सुबह के समय अगर बस सेवा नहीं मिलती है तो उन्हें गुरुग्राम तक जाना पड़ता है। उसके बाद गुरूग्राम में बस में बदलनी पड़ती है। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड के लिए सुबह साढ़े पांच बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है। इसके बाद सुबह 6 बजे महेंद्रगढ़ से गुरूग्राम वाया फरीदाबाद, सुबह साढ़े छह बजे महेंद्रगढ़ से गुरुग्राम, सुबह 7 बजे महेंद्रगढ़ से गुरूग्राम वाया पलवल तक, 6.40 महेंद्रगढ़ से गुरुग्राम वाया बवानिया होकर जाती है। बता दें कि महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से प्रतिदिन 3 से 5 हजार यात्री सफर करते है। बस स्टैंड से प्रतिदिन 18 बसों को संचालन होता है। सामाजिक संगठन महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से दिन के समय दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू करवाने की कई बार मांग उठा चुके है।
विज्ञापन

क्या कहते है लोग:
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से दिल्ली के लिए एक ही बस चलती है वो भी सुबह के समय चलती है। महेंद्रगढ़ से तीन से चार हजार लोग अपने कार्य के लिए दिल्ली जाते है। अगर इस रूट पर एक नई बस सेवा शुरू कर दिया या गुरुग्राम तक की बस सेवा का दायरा बढ़ाकर दिल्ली कर दिया जाए तो लोगों को दिल्ली जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

रामनिवास पाटोदा, समाजसेवी
दिल्ली के लिए सिर्फ एक ही बस सेवा है वह भी सुबह के समय चलती है। दिनभर में दिल्ली के लिए कोई बस सेवा नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना पड़ता है। प्रशासन को दिल्ली के लिए एक बस सेवा ओर शुरू करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता अजीत यादव, पूर्व बार प्रधान
दिल्ली के लिए महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से सुबह के समय एक ही बस सेवा जाती है। रोडवेज महाप्रबंधक से इसको लेकर बात चल रही है। जल्द ही दो बसें चलाने की मांग की गई है। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से अन्य डिपो की अनेक बसें रेवाड़ी व गुरूग्राम तक जाती हैं।
राजेश कुमार, इंचार्ज बस स्टैंड महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed