फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Just have not stopped highway jam

बस नहीं रुकी तो हाईवे किया जाम

Sat, 09 Aug 2014 12:30 AM IST
नारनौल
नारनौल Updated Sat, 09 Aug 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
गांव कुकसी के स्टूडेंट्स ने अड्डे पर बस न रोकने पर महेंद्रगढ़-नारनौल हाईवे पर शुक्रवार को जाम लगा दिया। महेंद्रगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्टूडेंट्स को आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


उपमंडल के गांव कुकसी के कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स ने बताया कि यहां से काफी संख्या में छात्र-छात्राएं नारनौल और महेंद्रगढ़ कॉलेज में पढ़ने जाते हैं। रोज बस स्टैंड पर दो-दो घंटे खड़े रहते हैं। न तो निजी बस और न ही रोडवेज बस कुकसी बस स्टैंड पर रुकती।
विज्ञापन


अड्डे के पास आते ही चालक बस की रफ्तार बढ़ा देते हैं और बिना रुके निकल जाते हैं। अधिकतर समय उन्हें कॉलेज पहुंचने में देरी होती है या फिर वापस घर लौटना पड़ जाता है। इससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम से सवारियों को हुई परेशानी
शुक्रवार को महेंद्रगढ़ के गांव कुकसी बस स्टैंड पर स्टूडेंट्स ने सुबह 9 बजे जाम लगा दिया। विद्यार्थियों ने हाईवे पर एंगल और पत्थर आदि रखकर जाम लगा दिया। करीब सवा घंटे तक जाम लगा रहा। जाम की सूचना पर महेंद्रगढ़ थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह फौगाट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।


उन्होंने काफी देर तक विद्यार्थियों को समझाया। इसके बाद थाना प्रभारी ने रोडवेज के नारनौल डिपो के जीएम से स्टूडेंट्स की बात करवाई। रोडवेज जीएम ने शनिवार से बस रुकने का आश्वासन दिया इसके बाद स्टूडेंट्स ने जाम खोला। सवा घंटे तक जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्रियों को न केवल गंतव्य तक हुंचने में देरी हुई बल्कि उमस के कारण उन्हें बस में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed