फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Judo and Archery Sports Nursery gets the honour

Mahendragarh-Narnaul News: जूडो और तीरंदाजी खेल नर्सरी को मिला सम्मान

Sun, 05 Oct 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 05 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Judo and Archery Sports Nursery gets the honour
नारनौल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में संचालित जूडो व तीरंदाजी खेल नर्सरी ने प्रदेश की 75 उत्कृष्ट खेल नर्सरी में स्थान बनाया है। दोनों खेल नर्सरियों को 24 सितंबर को खेल महाकुंभ के शुभारंभ पर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

तीरंदाजी खेल नर्सरी में 40 और जूडो खेल नर्सरी में 35 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। हाल ही में आयोजित खेल महाकुंभ व शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भी दोनों खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीते थे।
विज्ञापन

खेल महाकुंभ में जूडो खिलाडी दिव्या ने 57 किग्रा भार वर्ग में व गौरव ने 73 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक और स्वाति ने 78 से अधिक भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। वहीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में तीरंदाजी टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले के लिए स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed