फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Joint family is a way of life: Dr. Rekha

संयुक्त परिवार जीवन जीने की पद्धति है : डॉ. रेखा

Fri, 07 Nov 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 07 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Joint family is a way of life: Dr. Rekha
फोटो संख्या:58- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में विद्या​र्थियों  को  संबो​धित करती  डॉ. रेखा श
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में महिला अध्ययन और विकास प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. पूर्ण प्रभा की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय महाविद्यालय सतनाली से डॉ. रेखा शेखावत ने शिरकत की। उन्होंने संयुक्त परिवार प्रणाली का महत्व और उसकी प्रासंगिकता पर विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में संयुक्त परिवार प्रणाली केवल सामाजिक ढांचा नहीं बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे भारतीय पारंपरिक मूल्यों को सहेजने में अग्रणी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि परिवार केवल मनुष्यों का समूह नहीं है बल्कि इसमें पशु-पक्षी और पौधे भी सम्मिलित हैं जो जीवन चक्र को संतुलित रखने में सहायक होते हैं। डॉ. पविता यादव ने अपने विचार रखे और विद्यार्थियों को परिवार एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रो. पूर्ण प्रभा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक मूल्यों और पारिवारिक संस्कारों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पारिवारिक एकता, सहयोग और परस्पर सम्मान की भावना को जीवन में अपनाएं। इस अवसर पर प्रो. सोमवीर सिवाच, डॉ. रेनू यादव, डॉ. नीतू शर्मा मौजूद रही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed